
Shan Masood (Photo Source: X/Twitter)
बांग्लादेश ने रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया और इस शानदार टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। बांग्लादेश की ओर से सभी खिलाड़ियों ने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
पाकिस्तान की बात की जाए तो उनके खिलाड़ी इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर बड़ा खुलासा किया। शान मसूद ने यह भी कहा कि 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार से खिलाड़ियों ने कुछ भी नहीं सीखा था और यह उनके लिए भी बहुत ही खराब बात है।
शान मसूद ने 5 मुकाबलों में पाकिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी की है और उनका मानना है कि चार बार पाकिस्तान ने जीते हुए मैच में हार झेली है। शान मसूद यही चाहते हैं कि उनकी टीम और भी बेहतर हो जाए और खिलाड़ी भी अपनी फिटनेस को लेकर गंभीर रहे।
मैच खत्म होने के बाद शान मसूद ने प्रेजेंटेशन में कहा कि, ‘बहुत ही निराश हूं मैं। हम अपने घर के सीजन के लिए काफी उत्साहित थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हमारी यही कहानी थी और हमने उससे कुछ भी नहीं सीखा है। हमने सोचा था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मेरे कार्यकाल में ऐसा चार बार हुआ है जब हम मैच में आगे थे लेकिन उसे अपने नाम नहीं कर पाए। मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ियों की फिटनेस बहुत ही जरूरी होती है।’
हमें और भी फिट और तैयार होना चाहिए: शान मसूद
शान मसूद ने आगे कहा कि, ‘हमें और भी फिट, साफ और अपनी तैयारी को बेहतर करना बेहद जरूरी है। यह बहुत ही लंबा टेस्ट और घरेलू सीजन होगा और अब हमें इंग्लैंड के लिए भी तैयारी शुरू करनी होगी।
पहले टेस्ट में हम चार तेज गेंदबाजों के साथ खेलने उतरे थे और हमारा यही मानना था कि तीन खिलाड़ियों के ऊपर वर्कलोड ज्यादा होगा। ऐसे ही देखने को मिला और हर पारी में हमने एक तेज गेंदबाज को खो दिया। मेरे हिसाब से इस टेस्ट मैच में भी सिर्फ तीन तेज गेंदबाज और 2 स्पिनर्स के साथ हम लोग अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। हमें अपनी प्लेइंग XI में एक और तेज गेंदबाज को शामिल करना चाहिए था।’
‘लैय पकड़ने के लिए 1-2 मैच नहीं ले सकते’ – इंग्लैंड दौरे के बाद विराट और रोहित को पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दी चेतावनी
28 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान; रवींद्र जडेजा की वापसी, सारांश जैन को मिला पहला बुलावा
मैनचेस्टर में संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप की बड़ी पहल: ओल्ड ट्रैफर्ड के पास बनेगा हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर

