
Pakistan Team (Pic Source-Twitter)
बांग्लादेश की टीम को इस महीने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करना है। बांग्लादेश में अभी जिस तरह के हालात हैं उसको देखते यह दौरा हो पाएगा या नहीं इसको लेकर कुछ भी तस्वीर साफ़ नहीं है, लेकिन फिर भी पाकिस्तान ने इस टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है। पाक टीम शान मसूद की कप्तानी में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। वहीं सऊद शकील उनके डिप्टी होंगे।
डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए कामरान गुलाम, मोहम्मद अली और मोहम्मद हुरैरा को टेस्ट स्क्वॉड में जगह दी गई है। इसके अलावा बांग्लादेश ए के खिलाफ पाकिस्तान शाहीन स्क्वॉड का भी ऐलान किया गया है। इसके अलावा दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज नसीम शाह को शामिल किया है। नसीम शाह ने अपनाआखिरी टेस्ट मैच 13 महीने पहले श्रीलंका में खेला था।
चयनकर्ताओं ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए बल्लेबाज कामरान गुलाम, तेज गेंदबाज मोहम्मद अली और बल्लेबाज मुहम्मद हुरैरा को पहली बार पाकिस्तान की टीम में जगह दी है। गुलाम ने 2023-24 सीज़न में 11 प्रथम श्रेणी मैचों में 1,025 रन बनाए। वह 2022-23 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टीम का हिस्सा थे, लेकिन दो मैचों की ड्रॉ श्रृंखला में शामिल नहीं हुए।
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 अगस्त से खेला जाना है और यह मैच रावलपिंडी में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से कराची में खेला जाना है।
बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड
शान मसूद (कप्तान), साउद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल (फिटनेस को देखते हुए), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, कामरान गुलाम, खुर्रम शाहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सैम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी।
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI
‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर
‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान
“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

