Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज को किया ट्रोल, कहा- मोहम्मद सिराज ऑफिशिएल…

Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter X)

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच जारी टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम मैदान पर खेला गया। बता दें कि इस मैच में मेजबान टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 280 रनों से हरा दिया है।

तो वहीं आज 22 सितंबर को खेल के चौथे दिन भारतीय टीम ने जीत हासिल कर, टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। साथ ही इस टेस्ट मैच में आज के खेल की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें युवा खिलाड़ी शुभमन गिल तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि मैच के दौरान रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी के खिलाफ गिल जब शाॅट लेग पर फील्ड के लिए आते हैं, तो उन्हें इस दौरान स्टंप माइक पर कहते हुए सुना गया- मोहम्मद सिराज ऑफिशिएल आईडी है, बाकी की सब फेंक है। जैसे ही गिल की यह बात स्टंप माइक में कैद हुई, तो इस घटना की वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गई

देखें इस घटना की वायरल वीडियो

https://t.co/CEZiDAYkUp
here you go guys 🤍@HeyAsh_77

— 𝑫𝒊𝒚𝒂𝒂🌙 (@d_stellarqueen) September 22, 2024

भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत ने मुकाबले में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में 280 रनों से हराया है। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारतीय टीम ने पहली पारी में अश्विन के 113 और रविंद्र जडेजा की 86 रनों की पारी के दम पर 376 रन बनाए। तो वहीं जब बांग्लादेश पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, तो वह भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने सिर्फ 149 रनों पर ऑलआउट हो गई।

पहली पारी में 227 रनों की बढ़त के बाद, भारत ने दूसरी पारी में शुभमन गिल (119*) और ऋषभ पंत (109) की शतकीय पारी की मदद से 287/4 के स्कोर पर पारी घोषित की। भारत ने दूसरी पारी में बांग्लादेश के खिलाफ 515 रनों का टारगेट जीत के लिए रखा, लेकिन बांग्लादेश दूसरी पारी में सिर्फ 234 रन ही बना पाई और मैच में उसे 280 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 28 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में मेहमान टीम कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

‘हम पहला ही उड़ा देंगे’ – वैभव सूर्यवंशी ने IPL डेब्यू पर संजू सैमसन, राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत का खुलासा किया

Vaibhav Sooryavanshi (image via X) वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में अपने आईपीएल डेब्यू से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था, जहां उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर...

NZ vs SA 2026: अंगूठे की चोट के कारण Ish Sodhi शेष T20I सीरीज से बाहर

NZ vs SA: Ish Sodhi (image via getty) न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी अंगूठा टूटने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी टी20आई सीरीज से बाहर हो गए हैं। सोढ़ी...

16 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. तंजीद के शतक के साथ, बांग्लादेश ने रोमांचक जीत के साथ सीरीज अपने नाम की तंजीद हसन ने अपने पहले वनडे शतक (107...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...