Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच में ही विराट कोहली, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत साथ में चेन्नई से दिल्ली के लिए हुए रवाना

Virat Kohli and Rishabh Pant (Pic Source-X)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली, मुख्य कोच गौतम गंभीर और शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट कानपुर में 27 सितंबर से खेला जाना है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच चार दिनों के अंदर ही खत्म हो गया था और अब यह तीनों ही अपने परिवार वालों के साथ क्वालिटी समय बिताना चाहते हैं और यही वजह है कि विराट कोहली, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच को भारत ने 280 रनों से अपने नाम किया था। विराट कोहली और गौतम गंभीर दिल्ली के ही रहने वाले हैं जबकि ऋषभ पंत का घर दिल्ली के उत्तम नगर में है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि गौतम गंभीर, विराट कोहली और ऋषभ पंत चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

यह रही वीडियो:

Virat Kohli, Rishabh Pant and Gautam Gambhir together left Chennai for Delhi 🥰❤️ pic.twitter.com/lsS7lbo8pg

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) September 22, 2024

Virat Kohli and Gautam Gambhir snapped together at Chennai Airport today’s evening 🤩❤️ pic.twitter.com/cgmtjDMsZQ

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) September 22, 2024

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे और दोनों ही पारी में वो बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे। जहां एक तरफ पहली पारी में कोहली ने 6 रन बनाए थे वहीं दूसरी ओर दूसरी पारी में वो 17 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। ऋषभ पंत की बात की जाए तो उन्होंने पहली पारी में 39 रनों का योगदान दिया था जबकि दूसरी पारी में उन्होंने अपनी टीम के लिए बहुमूल्य शतक जड़ा था।

बता दें कि दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 109 रन बनाए थे। यही नहीं उन्होंने शुभमन गिल के साथ चौथे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी भी की थी। पहला टेस्ट जीतने के बाद अब टीम इंडिया दूसरे टेस्ट को भी अपने नाम जरुर करना चाहेगी। टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में है।

रोहित शर्मा की कप्तानी और गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने इस टेस्ट सीरीज में अपनी छाप छोड़ी है। भले ही विराट कोहली पहले टेस्ट में बड़ा स्कोर ना बना पाए हो लेकिन कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट में उन्हें अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेलते हुए देखा जा सकता है। विराट कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के गेंदबाजों के ऊपर दूसरे टेस्ट में दबाव जरुर डालना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड; 87 साल में ऐसा करने वाले बने विश्व के पहले कप्तान

Shreyas Iyer Surpasses MS Dhoni to Set 87-Year-Old World Record as International Captain (image via getty) गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की सात...

24 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. ZIM vs IND 2026: पहले टी20आई में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा जिम्बाब्वे और भारत के बीच 23 जुलाई,...

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, वर्ल्ड कप 2027 से पहले PCB ने लॉन्च किया नया वनडे टूर्नामेंट

PCB (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए नए कार्यक्रम का ऐलान किया है। बोर्ड ने 2027 वनडे विश्व कप की...

16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी, FEMA मामले में मिली बड़ी राहत

IPL founder Lalit Modi (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने करीब 16 साल बाद भारत लौटने की इच्छा जताई...