Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश की हार पर चंडिका हथुरुसिंघा ने रोहित शर्मा और टीम इंडिया को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- “ऐसा पहले…”

बांग्लादेश की हार पर चंडिका हथुरुसिंघा ने रोहित शर्मा और टीम इंडिया को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- “ऐसा पहले…”

Chandika Hathurusinghe (Image Credit- Twitter X)

Bangladesh Head Coach Chandika Hathurusingha on Team India Aggressivea approach: बांग्लादेश और भारत के बीच खेले गए 2 टेस्ट मैचों के सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया। भारत की इस जीत के बाद बांग्लादेश के कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने माना कि कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने जो आक्रामक बल्लेबाजी की है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की हार से वे आहत हैं। साथ ही, उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की इस रणनीति को अपनाने और जीत दर्ज करने के लिए प्रशंसा की।

मैच का हाल ऐसा था कइ पहले दिन का खेल बारिश के वजह से पूरा नहीं हो पाया। उसके बाद लगातार दूसरे और तीसरे दिन का खेल बारिश से रद्द कर दिया गया था। फिर चौथे दिन खेल शुरू हुआ और टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 233 रनों पर आउट कर दिया। उसके बाद उसी दिन 34.4 ओवर में 285/9 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। अंतिम दिन उन्होंने पहले सत्र में आठ विकेट चटकाए और जीत के लिए आवश्यक 95 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए हथुरुसिंघा ने कहा कि बांग्लादेश ने भारत के रवैये पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दी और वे असफल रहे। हालांकि, श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि सीरीज हारने के बाद इतना निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। क्रिकबज के हवाले से हथुरुसिंघा ने कहा:

टीम इंडिया के आक्रामक क्रिकेट पर चंडिका हथुरुसिंघा

उन्होंने कहा, “इस तरह का आक्रामक दृष्टिकोण पहले नहीं देखा गया था और हमने जल्दी प्रतिक्रिया नहीं की। रोहित और उनकी टीम को इस दृष्टिकोण को अपनाने और इसका फायदा उठाने के लिए पूरा श्रेय जाता है। यह हार वास्तव में हमें आहत कर रही है। बल्लेबाजी निराशाजनक रही है। हम पिछली कुछ श्रृंखलाओं में अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं।”

“इस सीरीज में बल्लेबाजी निराशाजनक रही। पिछली सीरीज में कुछ खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन पिछली कुछ सीरीज में हम अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। बल्लेबाजी का एक कारण विपक्षी टीम की गुणवत्ता थी। इस सीरीज में प्रदर्शन का कौशल स्तर बहुत ऊंचा था। हम इससे बहुत कुछ सीख रहे हैं। यह सर्वश्रेष्ठ टीम है। भारत में भारत के साथ खेलना सबसे कठिन काम है। हम जानते हैं कि हमें कितना सुधार करना है।”

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...