Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेशी क्रिकेट फैन्स के लिए खुशखबरी, आगामी पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएगा यह बेहतरीन तेज गेंदबाज

Taskin Ahmed. (Image Source: BCB)

बांग्लादेश क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें कि तस्कीन अहमद ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मुकाबला जून 2023 में खेला था। फिलहाल वह कंधे की चोट की वजह से काफी समय से टेस्ट क्रिकेट से दूर हैं।

बता दें कि बांग्लादेश को पाकिस्तान के खिलाफ उन्हीं के घर में टेस्ट सीरीज खेलनी है। हाल ही में बांग्लादेश टीम ने आगामी सीरीज के लिए जमकर अभ्यास भी किया। इस दौरान सभी की निगाहें तस्कीन अहमद की फिटनेस पर थी। वहीं पहले दिन के सेशन के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के फिजियो Bayjedul Islam Khan ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि तस्कीन अहमद अपनी चोट से ठीक हो सकते हैं। बस उन्हें अपने वर्कआउट पर फोकस करना है और रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम को फॉलो करना है।

उन्होंने यह भी कहा कि तस्कीन अहमद अब पहले से ज्यादा बेहतर है और वो पाकिस्तान के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध है। द डेली स्टार के मुताबिक Bayjedul Islam Khan ने कहा कि, ‘तस्कीन अहमद ने हाल ही में टी20 फॉर्मेट खेला है और उन्होंने लंबे गेंदबाजी स्पेल इस पीरियड के दौरान नहीं फेकें। उनके कंधे में दिक्कत थी, जिसको उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी फिजियो को दिखाया था। समस्या यही है कि जो परेशानी उन्हें उस समय थी वैसी ही इस समय भी है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘हालांकि, एक खिलाड़ी इन सब चोट के साथ खेल सकता है। अगर तस्कीन अहमद अपने रिहैबिलिटेशन को ऐसे ही आगे जारी रखते हैं और वर्कआउट अच्छी तरह से करते हैं तो वो बच सकते हैं। इन सब को देखते हुए तस्कीन अहमद पूरी तरह से उपलब्ध है। लेकिन अगर बात टेस्ट में गेंदबाजी वर्कलोड की जाए तो गेंदबाज को लंबे स्पैल फेंकने होते हैं और उसके लिए उन्हें गति की भी जरूरत होती है। इसीलिए उन्हें यह सब कोशिश करने की भी जरूरत है और मुझे पूरी उम्मीद है कि वो पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भाग ले सकते हैं।’

बांग्लादेश टीम 17 अगस्त को पाकिस्तान के लिए रवाना होगी

बांग्लादेश की टीम 17 अगस्त को पाकिस्तान के लिए रवाना होगी। इन दोनों टीमों के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 21 अगस्त से हो रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा कराची में आयोजित किया जाएगा।

बांग्लादेश के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि टीम के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने भी आगामी टेस्ट सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध रखा है। शाकिब अल हसन के रहने से टीम का बल्लेबाजी और गेंदबाजी लाइनअप दोनों ही काफी मजबूत हो जाएगा।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...