Skip to main content

ताजा खबर

बहुत ही जल्द मुंबई में क्रिकेट एकेडमी में शुरू करेंगे Ajinkya Rahane, सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

बहुत ही जल्द मुंबई में क्रिकेट एकेडमी में शुरू करेंगे Ajinkya Rahane, सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

Ajinkya Rahane (Photo Source: X/Twitter)

अनुभवी भारतीय क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट में मुंबई की कमान संभालने वाले अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) बहुत ही जल्द क्रिकेट एकेडमी शुरू करने वाले हैं। बता दें कि इसको लेकर रहाणे ने हाल में ही जानकारी दी है, और संबंधित लोगों को धन्यवाद भी किया है।

क्रिकेट एकेडमी खोलने की जानकारी रहाणे ने आज 23 सितंबर, सोमवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। इस पोस्ट में रहाणे ने लिखा- मुंबई में एक वर्ल्ड क्लास क्रिकेट अकादमी और खेल सुविधा के मेरे दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी, उप मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडनविस जी, श्री अजीत पवार और बीसीसीआई कोषाध्यक्ष आशीष शेलार को धन्यवाद।

यह अकादमी युवा खिलाड़ियों को सर्वोच्च सुविधाओं और मार्गदर्शन के साथ सशक्त बनाएगी, और उस शहर में अगली पीढ़ी के चैंपियनों को बढ़ावा देगी, जहां से मेरी क्रिकेट यात्रा शुरू हुई थी। महाराष्ट्र के उज्जवल भविष्य को प्रेरित करने वाले आपके प्रोत्साहन और नेतृत्व के लिए आभारी हूं।

देखें अजिंक्य रहाणे की यह सोशल मीडिया पोस्ट

ईरानी कप में मुंबई टीम की कमान संभालेंगे रहाणे

गौरतलब है कि आगामी ईरानी कप में अजिंक्य रहाणे मुंबई की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। बता दें कि इस बार ईरानी कप 2024-25 का आयोजन मुंबई की बजाय लखनऊ में होने जा रहा है। शहर के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में यह टूर्नामेंट 1 से 5 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस टूर्नामेंट में रहाणे की अगुवाई में मुंबई रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

दूसरी ओर, आपको 36 वर्षीय रहाणे के बारे में बताएं तो वे इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। रहाणे आखिरी बार टीम इंडिया के लिए जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वींस पार्क ओवल में हुए टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आए थे।

আরো ताजा खबर

PAK vs AUS 2026: उस्मान तारिक ने कैमरन ग्रीन के ‘चकिंग’ इशारे पर कसा तंज, ‘क्राइबेबी’ कहानी से किया पलटवार!

PAK vs AUS 2026: Usman Tariq slams Cameron Green (image via X) लाहौर में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20आई मैच में काफी विवाद हुआ, जब ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन...

टी20 में भारत शीर्ष टीमों में, लेकिन टेस्ट क्रिकेट को नजरअंदाज नहीं कर सकते: कपिल देव

Kapil Dev (Image credit Twitter – X) महान क्रिकेटर कपिल देव का मानना ​​है कि भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के लिए पसंदीदा टीमों में से एक है। पूर्व...

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के 5 सबसे चौंकाने वाले उलटफेर, जिन्होंने सबको हैरान कर दिया!

T20 World Cup (image via X) आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में क्रिकेट इतिहास के कुछ सबसे चौंकाने वाले नतीजे लगातार देखने को मिले हैं, जो इस सबसे छोटे फॉर्मेट...

IND vs NZ: Ishan Kishan ने सिर्फ 42 गेंदों में जड़ा शतक, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने…

IND vs NZ: Ishan Kishan (image via getty) पावर-हिटिंग के शानदार प्रदर्शन में, ईशान किशन ने 31 जनवरी, 2026 को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें...