Skip to main content

ताजा खबर

बहुत ही जल्द अपग्रेड होगा मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड स्थित Shane Warne स्टैंड, पढ़ें बड़ी खबर 

Shane Warne Stand (Image Credit- Twitter X)

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) स्थित शेन वाॅर्न स्टैंड में एक बड़ा और भौतिकपूर्ण बदलाव होने की संभावना है। हालांकि, एक हल्के वित्तीय वर्ष के बाद भी मेलबर्न क्रिकेट क्लब (MCC), जोकि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की देखरेख करता है, उसने हाल के समय में लाभ अर्जित किया है।

गौरतलब है कि मेलबर्न क्रिकेट क्लब ने साल 2024 के वित्तीय वर्ष में 32.1 मिलियन यूएस डाॅलर का मुनाफा कमाया गया है। तो वहीं अब एमसीसी की इस कमाई के बाद उन्होंने ग्राउंड के उत्तरी हिस्से में स्थित शेन वाॅर्न स्टैंड को अपग्रेड करने का फैसला किया है।

साथ ही इसको लेकर एमसीसी के चीफ एग्जीक्यूटिव स्टुअर्ट फाॅक्स (Stuart Fox) ने भी बड़ा बयान दिया है। बता दें कि हाल में ही Stuart Fox ने WA Today पर कहा- अपग्रेड का निर्माण 18 महीने के समय का है, जिसके नमूने उम्मीदों से बढ़कर प्रस्तुत किये गये है।

स्टुअर्ट फाॅक्स द्वारा दिए बयान पर अगर गहराई से नजर डाले, तो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में स्थित शेन वाॅर्न स्टैंड का अपग्रेड रूप करीब 18 महीनों में देखने को मिल सकता है। हालांकि, अब देखने लायक बात होगी कि इस स्टैंड कितने समय में नई तरह से बनकर तैयार होगा।

एमसीसी प्रेसिडेंट ने भी दी प्रतिक्रिया

दूसरी ओर, इस मसले को लेकर MCC प्रेसिडेंट Fred Oldfield ने कहा- स्टेडियम एक पुरानी संपत्ति है, इसलिए हमें यह सुनिश्चित करने के लिए आयोजन स्थल में पुनर्निवेश जारी रखना चाहिए कि MCG क्रिकेट के लिए एक वर्ल्ड क्लास जगह बनी रहे।

इसके लिए राज्य सरकार और एमसीजी ट्रस्ट के सहयोग से, क्लब ने शेन वार्न स्टैंड के भविष्य के लिए विभिन्न विकल्पों का पता लगाने के लिए एक व्यावसायिक मामला विकसित किया है। हमारी वर्तमान वित्तीय स्थिति अब हमें स्टेडियम के आगे सुधार और संभावित स्टैंड पुनर्विकास में संभावित रूप से योगदान करने की अनुमति देती है।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...