Skip to main content

ताजा खबर

बहुत ज्यादा बदल गए हैं Virat Kohli, अब अंपायर के साथ लड़ाई की जगह मस्ती-मजाक करते हैं

Virat (Pic Source-X)

भले ही बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में Virat Kohli अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, लेकिन उसके भी स्टेडियम में उनका क्रेज देखने लायक है। भारतीय टीम के ज्यादातर फैन्स रोहित और विराट को देखने के लिए चेपॉक स्टेडियम देखने पहुंचे हैं इस टेस्ट मैच में, वहीं मैच से विराट के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इसी में से एक वीडियो उनका अंपायर के साथ भी सामने आया है, जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे।

एक बड़ी गलती कर दी थी Virat Kohli ने

जी हां, पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन जब टीम इंडिया बल्लेबाजी कर रही थी, तब Virat Kohli ने एक बड़ी गलती कर दी थी। जहां विराट कोहली को LBW आउट करार दे दिया गया था, लेकिन रिप्ले में पहले गेंद उनके बल्ले से लगी थी और फिर पैड पर लगी थी। जिसके बाद उन्होंने गिल से सलाह लेकर, DRS ना लेने का फैसला किया था। जो कोहली से बड़ी गलती हो गई और अगर वो DRS लेते तो बच जाते, लेकिन कोहली 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

अंपायर के साथ दोस्ती करना आता है Virat Kohli को

*टेस्ट मैच के तीसरे दिन काफी ज्यादा मस्ती के मूड में नजर आए Virat Kohli
*जहां अंपायर Richard Kettleborough के साथ विराट का वीडियो आया सामने।
*इस दौरान Kettleborough के साथ विराट किसी बात पर मजाक-मस्ती करते दिखे ।
*साथ ही अंपायर Richard Kettleborough के पास जाकर जोर-जोर हंस रहे थे विराट।

Virat Kohli और Richard Kettleborough का वायरल वीडियो

Virat Kohli having fun with Umpire Richard Kettleborough 😂❤️ pic.twitter.com/EbW5zX78zt

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) September 21, 2024

बीच मैच में फैन्स ने घेर लिया था विराट को

दूसरी ओर चेन्नई में दोनों पारियों में फ्लॉप होने के बाद विराट को शायद टेंशन हो गई है, ऐसे में टेस्ट मैच के तीसरे दिन ये खिलाड़ी टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान नेट्स में बल्लेबाजी करने चला गया था। लेकिन जब विराट नेट्स में बल्लेबाजी करने जा रहे थे, उसी दौरान काफी सारी फैन्स ने कोहली को घेर लिया था और वो भारी सुरक्षा के बीच नेट्स तक पहुंचे थे। वैसे कोहली किसी भी मैदान पर जाते हैं, उनका ये क्रेज हर जगह देखने को मिल जाता है।

फैन्स की भीड़ के बीच से जाते हुए किंग कोहली

Chepauk crowd is going crazy for King Kohli 👑 pic.twitter.com/paehJDJVVY

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) September 21, 2024

আরো ताजा खबर

‘भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब दौर’ – आयरलैंड से सीरीज हारने पर भड़के सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली 2-0 की हार को भारतीय क्रिकेट...

“अभी भी यकीन नहीं हो रहा” – आयरलैंड के खिलाफ भारत की 2-0 से टी20 सीरीज हार पर रयान टेन डोएशेट का बड़ा बयान

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से टी20 सीरीज हारने के बाद कहा कि इस नतीजे...

केमार रोच ने रचा इतिहास: 300 टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें वेस्टइंडीज गेंदबाज बने

Kemar Roach (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच ने टेस्ट क्रिकेट में एक यादगार उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ...

29 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हेनरिक मलान ने आयरलैंड के हेड कोच का पद छोड़ा भारत के खिलाफ टी20आई सीरीज में आयरलैंड की ऐतिहासिक 2-0 से जीत...