Skip to main content

ताजा खबर

‘बन के आँधी और तूफान, झूमेगा हिंदुस्तान’ T20 World Cup के लिए दूरदर्शन ने जारी किया थीम साॅन्ग, वायरल हुई वीडियो

T20 World Cup 2024 (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए दूरदर्शन ने अपना थीम साॅन्ग रिलीज कर दिया है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बनाए गए इस साॅन्ग की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके अलावा इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप के लिए बनाए गए इस साॅन्ग को डीडी स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस थीम साॅन्ग को ‘जज्बा- दिल में बस जीत का जज्बा’ के टाइटल के साथ रिलीज किया है। इस साॅन्ग को बाॅलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस गायक सुखविंदर सिंह ने गाया है।

देखें टीम इंडिया के थीम साॅन्ग की इंटरनेट पर ये वायरल वीडियो

दिल में है बस जीत का जज़्बा, देश का मान बढ़ाना है!

रण है – रण है, रण है – ये रण है, जीतेंगे प्रण है!#TeamIndia🇮🇳 #Cheer4India #T20WConDD #SukhwinderSingh #Cheer4Bharat @Sukhwindermusic pic.twitter.com/j5KWVV4tDw

— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) June 4, 2024

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।

भारतीय टीम का बहुप्रतीक्षित मैच 9 जून को

दूसरी ओर, टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम अपने विजयी अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी। इसके अलावा जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया को 9 जून को बहुप्रतीक्षित मैच चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ खेलना है।

दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यूयाॅर्क में हाल में ही बनकर तैयार हुए नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी इस मैच में रोहित की विराट सेना कैसा प्रदर्शन करने वाली है? हालांकि, मेन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारत ने 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ एक प्रैक्टिस मैच खेला था, जिसमें उसने 60 रनों से जीत हासिल की थी।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी नहीं करना चाहते अक्षर पटेल, केएल राहुल बन सकते हैं विकल्प – आकाश चोपड़ा

Delhi Capitals captaincy IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के सामने कप्तानी को लेकर एक अहम मोड़ आ गया है। खबर है कि मौजूदा कप्तान...

IND vs NZ 4th ODI: फ्री में कैसे देखें न्यूजीलैंड बनाम भारत चौथा वनडे मैच?

IND vs NZ Live Streaming (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच जारी है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार,...

12 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs NZ 4th ODI: फ्री में कैसे देखें न्यूजीलैंड बनाम भारत चौथा वनडे मैच? भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज...

IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स खेमे में हलचल, कप्तानी छोड़ सकते हैं अक्षर पटेल

Axar Patel (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत बनाने में जुटी हुई हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के...