Skip to main content

ताजा खबर

‘बड़ौदा का एक लड़का अपना सपना जी रहा है…’, चैंपियन बनने के बाद हार्दिक ने साझा की बहुत पुरानी वीडियो

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के आंसुओं ने बहुत कुछ बयां कर दिया। पिछले कुछ महीनों में वह जिस तरह के दौर से गुजरे वह काफी मुश्किल भरा रहा था। लेकिन उन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

वह टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम के उपकप्तान रहे और रोहित शर्मा ने आखिरी ओवर उन्हें फेंकने का जिम्मा सौंपा। उन्होंने 16 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया। जीत के बाद वह जिस तरह से रोते हुए नजर आए, उससे पता चला कि यह जीत उनके लिए क्या मायने रखती है।

हार्दिक ने चटकाया क्लासेन का विकेट

आपको बता दें कि पूरे आईपीएल 2024 के दौरान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को ट्रोल किया गया था। लोगों ने उनका मजाक बनाया और काफी आलोचना भी की। तमाम फैन्स ने उन्हें एक विलेन के रूप में सोशल मीडिया पर दिखाया। हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में हेनरिक क्लासेन का विकेट लेकर उन्होंने अपने आलोचकों की बोलती बंद कर दी।

क्लासेन के विकेट के बाद जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने अपने-अपने स्पैल के आखिरी ओवर में किफायती गेंदबाजी की और मैच भारत की ओर झुक गया। जीत के बाद उन्होंने बड़ौदा में अपने बचपन के दिनों की एक क्लिप साझा की। इस वीडियो क्लिप में युवा हार्दिक अपने और अपने भाई क्रुणाल पांड्या के बड़ौदा के साथ-साथ भारत के लिए खेलने के सपने को साझा कर रहे हैं।

हार्दिक (Hardik Pandya) ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “बड़ौदा का एक लड़का अपने सपने को जी रहा है और जो कुछ भी उसके रास्ते में आया उसके लिए आभारी है। इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकता। अपने देश के लिए खेलना हमेशा सबसे बड़ा सम्मान रहेगा।” वीडियो में हार्दिक को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि, “हम दोनों का एक सपना है कि हम दोनों बड़ौदा और भारत के लिए खेलें”

हार्दिक द्वारा शेयर किया गया वीडियो यहां देखें

Just a boy from Baroda living his dream and grateful for everything that’s come his way 🇮🇳🙏 Cannot ask for anything more. Playing for my country will always be the greatest honour ❤️ pic.twitter.com/jeHHjB7rtU

— hardik pandya (@hardikpandya7) June 29, 2024

 

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...