Skip to main content

ताजा खबर

बड़े मैचों में भारत के खिलाफ क्यों हार जाता है पाकिस्तान, पूर्व क्रिकेटर ने बताई बड़ी वजह

IND vs PAK (Image Credit- Twitter X)
IND vs PAK (Image Credit- Twitter X)

इन दिनों क्रिकेट गलियारों में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि जारी एशिया कप 2025 में भारत-पाक के बीच बहुप्रतीक्षित मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि, इस मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने बड़ा बयान दिया है। लतीफ ने उन कारणों के बारे में बताया है जिसकी वजह से अक्सर पाकिस्तान भारत के खिलाफ बड़े मैचों में हार जाती है। बता दें कि पिछले 10 सालों में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप व आईसीसी इवेंट्स में कुल 15 मैच खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 12 बार जीत हासिल की है।

इस वजह से भारत के खिलाफ हार जाता है पाकिस्तान

बता दें कि हाल में ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने हिंदुस्तान के हवाले से कहा- हम भारत के खिलाफ मैचों में भावुक या ज्यादा उत्साहित हो जाते हैं और एक ही बार में सब कुछ करने की कोशिश करते हैं। हम भारत के खिलाफ मैच को ज्यादा आगे ले जाने की कोशिश नहीं करते है, और इसी वजह से पाकिस्तान को भारत के खिलाफ ज्यादातर मैचों में हार का सामना करना पड़ता है।

राशिद लतीफ ने आगे कहा- दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेट टीम मैच की परिस्थिति व पिच के अनुसार अपना खेल बदलती है। इसलिए, वह बड़े मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ इतने सफल हैं। पाकिस्तान पर उम्मीदों को बोझ काफी अधिक है, और भारत इसका फायदा उठाता है।

भारत-पाकिस्तान मैच 14 सितंबर को

बता दें कि एशिया कप के 17वें सीजन में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच 14 सितंबर, रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का यह टूर्नामेंट में दूसरा मैच होगा, जिसमें वे जीत हासिल कर, सुपर फोर में अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहेंगी। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी होने वाला है।

আরো ताजा खबर

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...

राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Rashid Khan (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी...

16 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 World Cup 2026: भारत का अब कब है अगला टी20 वर्ल्ड कप मैच? यहां जाने अब भारतीय क्रिकेट टीम का अगला...