
Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)
फैन्स को लग रहा था कि Mohammed Shami अब रणजी मैच खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएंगे, लेकिन इस बीच गेंदबाज को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है। शमी को लेकर जो अपडेट आई है, वो घरेलू क्रिकेट से जुड़ी है और इसके तहत वो अभी बंगाल टीम के साथ मौजूद रहने वाले हैं।
गजब की वापसी हुई है 22 गज पर Mohammed Shami की
जी हां, हाल ही में Mohammed Shami ने प्रोफेशनल क्रिकेट में लगभग एक साल बाद वापसी की थी, जहां उन्होंने अपनी बंगाल टीम से मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का एक मैच खेला था। साथ ही इस मैच में बंगाल टीम की जीत हुई थी, वहीं शमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए थे। दूसरी ओर उनकी गजब की फिटनेस देख फैन्स ने राहत की सांस ली थी। वैसे शमी को इंटरनेशनल क्रिकेट खेले पूरा 1 साल हो गया है, इस गेंदबाज ने भारतीय टीम से अपना आखिरी मैच 19 नवंबर 2023 को खेला था और वो मैच वनडे वर्ल्ड कप फाइनल मैच था।
अब टी20 क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे Mohammed Shami
*Syed Mushtaq Ali Trophy के लिए अब बंगाल टीम का भी ऐलान हो गया है।
*Mohammed Shami को किया गया है SMAT के लिए बंगाल टीम में शामिल।
*जिसके बाद साफ हो गया है कि शमी अभी BGT के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे।
*SMAT के कुछ मैच खेलने के बाद शायद शमी हो सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना।
रणजी मैच के बाद Mohammed Shami ने ये पोस्ट किया था शेयर
A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)
फिटनेस पर काफी ज्यादा काम किया है इस तेज गेंदबाज ने
A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)
Syed Mushtaq Ali Trophy के लिए बंगाल टीम कुछ प्रकार है
सुदीप कुमार घरामी (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुदीप चटर्जी, शाहबाज अहमद, करण लाल, रितिक चटर्जी, रित्विक रॉय चौधरी, शाकिर हबीब गांधी (विकेटकीपर), रणजोत सिंह खैरा, प्रयास रे बर्मन, अग्निव पान (विकेटकीपर), प्रदीप्ता प्रमाणिक, सक्षम चौधरी, मोहम्मद शमी, ईशान पोरेल, मोहम्मद कैफ, सूरज सिंधु जयसवाल, सायन घोष, कनिष्क सेठ और सौम्यदीप मंडल।
शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि
PBKS vs RCB, Top 10 Memes: पंजाब बनाम बेंगलुरु मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
भारत की T20I टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह खतरे में? BCCI करेगा रिप्लेसमेंट की चर्चा

