Skip to main content

ताजा खबर

‘बड़ी चीजें एक दिन में नहीं बनती’ अभिषेक शर्मा की तूफानी सेंचुरी पर सिक्सर किंग युवराज सिंह ने दिया बड़ा बयान

‘बड़ी चीजें एक दिन में नहीं बनती’ अभिषेक शर्मा की तूफानी सेंचुरी पर सिक्सर किंग युवराज सिंह ने दिया बड़ा बयान

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर है। तो वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच 7 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेला गया। इस मैच में युवा भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), जो अपना दूसरा ही टी20 मैच खेल रहे थे, उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।

अभिषेक ने मैदान के चारों ओर शाॅट लगाते हुए मात्र 47 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 100 रनों की शानदार पारी खेली थी। पहले मैच में डक पर आउट होने के बाद अभिषेक ने शानदार वापसी करते हुए शतकीय पारी खेली। अभिषेक की इस पारी की भारतीय क्रिकेट जगत में भी काफी सराहना देखने को मिली थी।

तो वहीं अब अभिषेक की इस पारी की पूर्व भारतीय खिलाड़ी और सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) तारीफ करते हुए नजर आए हैं। युवराज ने अभिषेक की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए एक पोस्ट भी शेयर की है।

अभिषेक शर्मा की पारी पर युवराज सिंह ने दिया रिएक्शन

बता दें कि अभिषेक शर्मा की पारी को लेकर युवराज सिंह ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में अभिषेक शर्मा काफी प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए युवराज ने कैप्शन में लिखा- बड़ी चीजें एक दिन में नहीं बनती। बधाई अभिषेक शर्मा आपके पहले इंटरनेशनल शतक के लिए, अभी और आने को बाकी है।

देखें युवराज सिंह का ये रिएक्शन

ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने अभिषेक शर्मा

बता दें कि अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अपनी पारी की शुरुआत छक्के के साथ की थी। तो वहीं इसके साथ ही अभिषेक अपने टी20i इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत छक्के से लगने वाले कुल तीसरे खिलाड़ी बने हैं। अभिषेक से पहले ऐसा सिर्फ सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ही कर पाए हैं।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...