Skip to main content

ताजा खबर

बड़ी खबर! BGT सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की मोहम्मद शमी की फिलहाल कोई संभावना नहीं

बड़ी खबर BGT सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की मोहम्मद शमी की फिलहाल कोई संभावना नहीं

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X)

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) भारतीय टीम में वापसी को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। तो वहीं इस समय नेशनल क्रिकेट एकेडमी की टीम भी, शमी की फिटनेस का करीब से आकलन कर रही है। लेकिन उनके तुरंत जारी बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।

बता दें कि शमी जारी सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में बंगाल के लिए शानदार खेल दिखा चुके हैं। इससे पहले वह रणजी ट्राॅफी का एक मैच भी बंगाल के लिए खेल चुके हैं। लेकिन इस तरह के प्रदर्शन के बाद भी शमी की भारतीय टीम में वापसी सवालों के घेरे में है। तो वहीं इस वजह से उनका सेलेक्शन बीजीटी सीरीज के लिए नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़े:- “वह जानता है कि कैसे बल्लेबाजी करनी है”- पिंक बॉल टेस्ट में विराट के जल्दी आउट होने के बाद बोले गावस्कर

NCA टीम कर रही है शमी की फिटनेस का आकलन

बता दें कि हाल में ही सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट 2024 के दौरान राजकोट में हुए एक मैच में BCCI के खेल विज्ञान प्रमुख नितिन पटेल, राष्ट्रीय चयनकर्ता एसएस दास और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग ट्रेनर निशांत बारदुले की टीम शमी की रिकवरी पर करीब से नजर रखी हुई थी।

लेकिन अगर सूत्रों की मानें तो अनुभवी तेज गेंदबाज को तुरंत बीजीटी में शामिल किए जाने की संभावना नहीं है। इस बीच, मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता को लेकर कुछ उम्मीद है। हालांकि, मौटे तौर पर कहें तो शमी इस सीरीज से पूरी तरह से बाहर भी हो सकते हैं।

गौरतलब है कि शमी को पिछले साल भारत में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए फाइनल मैच में घुटने की इंजरी हुई थी। इस चोट की वजह से वह क्रिकेट से लगभग 1 साल के लिए बाहर थे। लेकिन अब बीसीसीआई इस तेज गेंदबाज की वापसी के लिए सतर्क कदम उठा रहा है। फिलहाल शमी जारी SMAT में बंगाल के लिए खेलना जारी रखेंगे।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...