Skip to main content

ताजा खबर

बड़ी खबर! मिस्बाह-उल-हक बनेंगे PCB के ‘डायरेक्टर ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेट’

Misbah ul Haq (Image Credit- Twitter/X)
Misbah ul Haq (Image Credit- Twitter/X)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व टेस्ट कप्तान मिस्बाह-उल-हक अब बोर्ड के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट संचालन निदेशक यानी ‘डायरेक्टर ऑफ़ इंटरनेशनल क्रिकेट ऑपरेशन्स’ का पद संभालने की तैयारी कर रहे हैं। यह पद पीसीबी में एक अहम भूमिका निभाता है, जिसके लिए जारी किए गए विज्ञापन में अनिवार्य योग्यता भी स्पष्ट की गई है। जिसके तहत उम्मीदवार एक पूर्व घरेलू या अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर होना चाहिए।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार, अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने मिस्बाह को व्यक्तिगत रूप से इस पद के लिए आवेदन करने हेतु राजी किया है। नकवी चाहते हैं कि मिस्बाह जो कि पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच रह चुके हैं, वे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी मामलों को संभालने की ज़िम्मेदारी अब अपने कंधों पर लें।

बोर्ड के कई फैसलों पर रहा है मिस्बाह का प्रभाव

मिस्बाह-उल-हक पाकिस्तानी बोर्ड के साथ कई वर्षों से जुड़े हुए हैं। वह क्रिकेट से संबंधित मामलों पर चेयरमैन के संरक्षक और सलाहकार के रूप में नियुक्त किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार मिस्बाह ने एकदिवसीय टीम की कप्तानी में देखे गए बदलाव यानी मोहम्मद रिजवान को कप्तानी से हटाने में एक अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को यह सलाह भी दी थी कि शीर्ष बल्लेबाज बाबर आजम को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापस बुलाने पर, फिलहाल विचार करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ मिस्बाह का इतिहास

2017 में संन्यास लेने के बाद, मिस्बाह को 2019 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा हेड कोच तथा मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया था। हालाँकि, मात्र एक साल बाद उन्होंने मुख्य चयनकर्ता के पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद, जब सितंबर 2021 में रमीज राजा ने पाकिस्तानी बोर्ड के चेयरमैन का पद संभाला, तो मिस्बाह को हेड कोच के पद से भी समय से पहले हटा दिया गया था।

इसके बावजूद, 51 वर्षीय मिस्बाह-उल-हक़ पाकिस्तानी बोर्ड से किसी न किसी रूप में जुड़े रहे हैं। 2024 में उनकी पिछली बड़ी नियुक्ति एक घरेलू टीम के मेंटर के रूप में हुई। इतना ही नहीं, बल्कि नक़वी ने उन्हें अपने सलाहकार पैनल में भी शामिल किया था, जिसमें पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान सरफराज़ अहमद, सिकंदर बख्त और आक़िब जावेद भी सदस्य हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में इस पद के लिए विज्ञापन जारी किया था, जिससे इस बात की पुष्टि हो गई कि उस्मान वाहला जो लंबे समय से इस पद पर कार्यरत रहे हैं, वे इसे छोड़ रहे हैं। संभवतः उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग सचिवालय में भेजा जा रहा है। जिस कारण यह पद रिक्त हो गया है, और मिस्बाह इसके लिए सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026, AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे ने कंगारुओं को धोया! 23 रनों से दी करारी शिकस्त

T20 WC 2026, AUS vs ZIM: Zim beats AUS by 23 runs (image via getty) जिम्बाब्वे ने शुक्रवार को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप B मुकाबले में...

T20 WC 2026, AUS vs ZIM: प्लेयर ऑफ द मैच ब्लेसिंग मुजरबानी के 4 विकटों की बदौलत जिम्बाब्वे ने दर्ज की बड़ी जीत

T20 WC 2026, AUS vs ZIM: Blessing Muzarabani (image via getty) कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया पर 23 रन की शानदार जीत के साथ जिम्बाब्वे ने टी20आई इतिहास...

IPL 2026: RR को मिलेगा नया कप्तान, रियान पराग का राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनना तय!

IPL 2026: Riyan Parag set to be named Rajasthan Royals captain (image via X) स्टार ऑलराउंडर रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान...

Jos Buttler ने तोड़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, लपका अब तक का सबसे ऊंचा कैच! देखें वायरल वीडियो

Jos Buttler (image via getty) इंग्लैंड के स्टार जोस बटलर ने एक अनोखी उपलब्धि से क्रिकेट की दुनिया को हैरान कर दिया, उन्होंने हैरान कर देने वाली कोशिश में अब...