
Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X)
आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि सीएसके ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) को आगामी सीजन के लिए टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। जहीर सीएसके में 18 साल से यह भूमिका निभा रहे स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल में ही यह पद छोड़ दिया था।
दूसरी ओर, आईपीएल की सबसे सफल टीमों में एक से जुड़ने के बाद जहीर खान ने खुशी जाहिर की। अब वह इस टीम में पूर्व भारतीय कप्तान व वर्ल्ड कप चैंपियन एमएस धोनी के साथ काम करते हुए नजर आएंगे। जहीर ने एक आधिकारिक बयान के माध्यम से कहा
“आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। एक क्रिकेटर के तौर पर, मैंने मैदान पर सीएसके का सामना किया है और मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया है। चेपॉक में सुपरफैंस द्वारा बनाया गया माहौल इसे और भी खास बना देता है। मैं इस समृद्ध इतिहास वाली प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए बेहद उत्सुक हूं।”
Left Arm “Taking” Over! 💫🦁
Welcoming Zaheer Khan as the Head Coach of Chennai Super Kings!#WhistlePodu #Yellove 🦁💛
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 21, 2026
<
Zaheer Khan Is CSK’s New Head Coach! Fleming’s 18-Year Era Ends | IPL 2027 pic.twitter.com/7PP5JrlfOW
— NY (@nolan2089642296) September 21, 2026
/blockquote>
दूसरी ओर, सीएसके से जहीर खान के जुड़ने पर टीम के मालिक रूपा गुरूनाथ ने कहा “हमें यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि जहीर खान चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच होंगे। जहीर का शानदार खेल करियर और युवा प्रतिभाओं को निखारने की उनकी सिद्ध क्षमता उन्हें हमारी टीम के लिए एक मूल्यवान सदस्य बनाती है। हमें विश्वास है कि उनका मार्गदर्शन इस फ्रेंचाइजी की नींव को मजबूत करने में सहायक होगा।”जहीर खान का आईपीएल रिकाॅर्ड
बता दें अपने आईपीएल करियर में जहीर खान ने मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू जैसी टीमों के लिए शानदार खेल दिखाया। अपने आईपीएल करियर में जहीर ने 100 मैचों में 7.58 की इकाॅनमी रेट से कुल 102 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें – 22 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
22 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“मुंह छिपाकर जाओ” – रजाउल्लाह के स्वागत पर फूटा वसीम अकरम का गुस्सा, बोले- हम औसत दर्जे से ही खुश हो गए हैं
3 बदकिस्मत खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए
21 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

