Skip to main content

ताजा खबर

बड़ी खबर! ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान, सहवाग और द्रविड़ के बेटे को मिली जगह

बड़ी खबर! ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान, सहवाग और द्रविड़ के बेटे को मिली जगह

Anvay Dravid and Aaryavir Sehwag (Image Credit- Twitter X)

भारत की मैन्स सेलेक्शन कमिटी ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ घरेलू मल्टी फाॅर्मेट सीरीज के लिए अंडर-19 टीम इंडिया का चयन कर लिया है। बता दें इस टीम में पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे आर्यवीर सहवाग व अन्वय द्रविड़ का सेलेक्शन भी शामिल है, जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

हालांकि, आर्यवीर और अन्वय का चयन सिर्फ वनडे फाॅर्मेट के लिए हुआ है। दोनों को मल्टी फाॅर्मेट के दो मैचों के लिए अंडर-19 टीम में जगह नहीं मिली है। लक्ष्य रायचंदानी वनडे मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे और यशवर्धन चौहान उनके डिप्टी होंगे।

मल्टी-डे मैचों के लिए दोनों अपनी भूमिकाएं एक दूसरे से बदल लेंगे। तीन वनडे मैच 18, 21 और 23 सितंबर को राजकोट में खेला जाएंगे। जबकि पहला मल्टी डे मैच राजकोट और दूसरा मल्टी-डे मैच अहमदाबाद में 5 अक्टूबर से खेला जाएगा।

IND U-19 vs AUS U-19 2026: Full Squads

एक दिवसीय मैचों के लिए भारत की U19 टीम

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल

मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारत की U19 टीम

यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (डब्ल्यूके), रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव

IND U-19 vs AUS U19 2026: Full Schedule, Dates, Venues, and Timings

मैच  तारीख  समय (IST) वेन्यू
1st वनडे सितंबर 18, 2026 9:00 AM निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट
2nd वनडे सितंबर 21, 2026 9:00 AM निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट
3rd वनडे सितंबर 23, 2026 9:00 AM निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट
1st मल्टी डे सितंबर 27-30, 2026 9:30 AM निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट
2nd मल्टी डे अक्टूबर 05-08, 2026 9:30 AM नरेंद्र मोदी स्टेडियम, ग्राउंड बी, अहमदाबाद

ये भी पढ़ें – मौजूदा रैंकिंग के बावजूद राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि भारत WTC फाइनल में पहुंचेगा 

আরো ताजा खबर

SL vs IND: “तेंदुलकर की तरह दिख रहे हैं” – BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की सोनल दिनुशा की जमकर तारीफ

Sonal Dinusha Draws High Praise from BCCI Vice-President (image via getty) Rajeev Shukla on Sonal Dinusha: कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा...

धोनी की कप्तानी में गेंदबाज कैसे बनते हैं मैच विनर? सिमरजीत सिंह ने समझाया ‘माही’ का वर्किंग स्टाइल

Simarjeet Singh Explains How MS Dhoni Empowers Bowlers (image via X) Simarjeet Singh on MS Dhoni: क्रिकेट के बेहतरीन लीडर्स में से एक के तौर पर एमएस धोनी की पहचान...

‘मैंने सोचा शायद कभी दोबारा नहीं खेल पाऊंगी’ ऑस्ट्रेलिया में कम्यूनिटी लेवल क्रिकेट खेलने की परमिशन मिलने पर अनाया बांगर 

Anaya Bangar (Image Credit- Twitter X) हाल में ही पूर्व भारतीय कोच व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर (Anaya Bangar) को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से ऑस्ट्रेलिया में कम्यूनिटी...

टेस्ट में ‘फ्री हिट’ के नियम से सुलझ सकती है नो-बॉल की समस्या: भारतीय स्पिन कोच साईराज बहुतुले

India Bowling Coach Proposes Solution to Team’s No-Ball Problem (image via getty) Sairaj Bahutule on no ball: क्या टेस्ट क्रिकेट में “फ्री हिट” का नियम, फ्रंट-फुट ओवरस्टेपिंग की लगातार बनी...