

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अनुभवी गेंदबाज व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को 4 मिलियन डाॅलर (करीब 22 करोड़ रुपए सालाना) का ऑफर दिया है। सीए के इस ऑफर को आईपीएल और बाकी फ्रेंचाइजी टी20 लीग के काउंटर ऑफर के तौर पर देखा जा रहा है।
ऑस्ट्रेलियाई अखबर द एज की एक खबर के अनुसार कमिंस का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ, तीन साल का काॅन्ट्रैक्ट 12 मिलियन डाॅलर (लगभग 66 करोड़) का है। लेकिन नए ऑफर के बाद कमिंस की सालाना कमाई में करीब 1 मिलियन डाॅलर की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
आगामी समय में ऑस्ट्रेलिया एक व्यस्त और कठिन अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की ओर बढ़ रहा है जिसमें उसे 12 महीनों में 21 टेस्ट मैच खेलने पड़ सकते हैं। इस वजह से भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने कप्तान के वेतन को बढ़ाने का फैसला किया है।
फिलहाल आईपीएल खेलते हुए नजर आ रहे हैं कमिंस
गौरतलब है कि पैट कमिंस इस समय जारी आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद, वह जारी आईपीएल सीजन के पहले 7 मैचों में भी हिस्सा नहीं ले पाए हैं। कमिंस की कप्तानी में अभी तक हैदराबाद ने शानदार खेल दिखाया है।
साल 2024 के फाइनल में जगह बनाने वाली हैदराबाद ने जारी सीजन में 10 में 7 मैच जीते हैं और वह 14 पाॅइंट्स के साथ अंक तालिका में टाॅप पर विराजमान है। टीम की वर्तमान फाॅर्म को देखकर लग रहा है कि वह प्लेऑफ में जगह बनाने की एक मजबूत दावेदार है।
खैर, अब सनराइजर्स हैदराबाद के आईपीएल 2026 में तीन लीग मैच बचे हुए हैं। इन मैचों में किसी एक भी जीत हासिल करते हुए वह प्लेऑफ में जगह बना लेगी। ऑरेंज आर्मी का अगला मैच 12 मई को गुजरात टाइटंस, 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और 22 मई को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ है। प्लेऑफ से पहले कमिंस एंड कंपनी इन बचे हुए मैचों में जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेंगे।
7 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 7 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL 2026, Match 51: DC बनाम KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
शिखर धवन ने गुरुग्राम में सोफी शाइन के साथ अपनी शादी रजिस्टर करवाई, पूरी जानकारी पढ़ें यहां

