
(Image Credit- Instagram)
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Virat Kohli अब टीम इंडिया के सिर दर्द बनते जा रहे हैं, जहां ये बल्लेबाज बतौर ओपनर हर मैच में फेल साबित हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी कहानी में कोई बदलाव नहीं हुआ, वहीं इस मैच के बाद कोहली काफी ज्यादा उदास नजर आए और ड्रेसिंग रूम के एक कोने में बैठे हुए दिखे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी खाता नहीं खुला Virat Kohli का
जी हां, ग्रुप स्टेज के बाद अब सुपर-8 में भी Virat Kohli बल्ले से फेल हो रहे हैं, बांग्लादेश के खिलाफ वो थोड़े बहुत लय में जरूर नजर आए थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो बड़ा शॉट मारने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे, साथ ही कोहली का खाता भी नहीं खुला। ऐसे में अब सेमीफाइनल को देखते हुए टीम को चिंता होने लगी है कोहली के इस प्रदर्शन के लिए।
Virat Kohli तो सदमे में चले गए हैं भाई इस बार
*Best Fielder वाले वीडियो में हर खिलाड़ी उत्साह से लबरेज था, सिर्फ विराट को छोड़कर।
*वीडियो में काफी ज्यादा चुप और उदास नजर आए Virat Kohli, नहीं दिखे बिल्कुल भी खुश।
*एक बार कैमरा देख, कोहली ने जरूर दी थी झूठी मुस्कान लेकिन पहले वाला उत्साह नहीं था।
*बतौर ओपनर सुपर फ्लॉप रहा है ये बल्लेबाज, फैन्स के अनुसार उन्हें तीसरे नंबर पर आना चाहिए।
इस वीडियो में काफी उदास नजर आए Virat Kohli
View this post on Instagram
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ इस तरह आउट हुए थे कोहली
View this post on Instagram
A post shared by ICC (@icc)
टीम इंडिया को अब लेना है साल 2022 का बदला
साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, जहां इस सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को मात दी थी और रोहित की टीम का खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया था। अब एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड है सेमीफाइनल में, ऐसे में रोहित एंड कंपनी 2022 का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी और इस समय विराट को छोड़ टीम का हर एक खिलाड़ी दमदार लय में नजर आ रहा है।
हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज
17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा
BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल
राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

