Skip to main content

ताजा खबर

फ्लैशबैक: महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास पर एक डालें एक नजर

फ्लैशबैक: महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास पर एक डालें एक नजर

ICC Women’s T20 World Cup (Image credit Twitter – X)

2009: इंग्लैंड बनी पहली चैंपियन

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2009 में इंग्लैंड में हुई थी। इस पहले टूर्नामेंट में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में फाइनल खेला गया, जहां मेजबान इंग्लैंड ने आसान लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। यह अब तक इंग्लैंड का इकलौता महिला टी20 विश्व कप खिताब है।

दूसरा आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2010 में हुआ और यहां से ऑस्ट्रेलिया का दबदबा शुरू, 2010 में वेस्टइंडीज में खेले गए टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार खिताब जीता। फाइनल में उन्होंने न्यूजीलैंड को बेहद करीबी मुकाबले में हराया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम बनकर उभरी।

इसके बाद 2012 और 2014 में लगातार जीत – 2012 में श्रीलंका और 2014 में बांग्लादेश में हुए टूर्नामेंट में भी ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों बार इंग्लैंड फाइनल में पहुंचा, लेकिन खिताब जीतने से चूक गया। ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया।

2016 में वेस्टइंडीज ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का राज

भारत में खेले गए 2016 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने सबको चौंका दिया। फाइनल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। युवा बल्लेबाज हेली मैथ्यूज और कप्तान स्टेफनी टेलर की शानदार साझेदारी इस जीत की सबसे बड़ी वजह बनी।

2018 और 2020 में फिर चमकी ऑस्ट्रेलिया

2018 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर चौथा खिताब जीता। वहीं 2020 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रिकॉर्ड दर्शकों के सामने भारत को हराकर पांचवीं बार चैंपियन बना। उस टूर्नामेंट में बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी की थी।

2023 और 2024 में नया इतिहास

2023 में दक्षिण अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंचा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने छठा खिताब जीत लिया। इसके बाद 2024 में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। यह न्यूजीलैंड का 24 साल बाद पहला बड़ा ICC खिताब भी था।

करीब दो दशकों में महिला टी20 वर्ल्ड कप ने दुनिया भर में क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच से भर दिया है। हर टूर्नामेंट के साथ नई स्टार खिलाड़ी सामने आईं और महिला क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई। देखने लायक बात होगी कि इस बार 12 जून से शुरू हो रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप में शामिल 12 टीमें कैसा प्रदर्शन करने वाली हैं?

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...