Skip to main content

ताजा खबर

“फॉर्म कैसी भी हो वह अब भी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है”- VK की तारीफ में बोले यूनिवर्स बॉस

“फॉर्म कैसी भी हो वह अब भी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है”- VK की तारीफ में बोले यूनिवर्स बॉस

Chris Gayle and Virat Kohli ( Image Source: Twitter)

वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा ​​है कि विराट कोहली भले ही इस वक्त खराब फॉर्म से गुजर रहे हों लेकिन वह अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। कोहली पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। इस 36 वर्षीय बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को कटक में खेले गए दूसरे वनडे मैच में केवल पांच रन बनाए।

Virat Kohli की फॉर्म पर Chris Gayle ने दी अपनी राय

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोहली के साथ खेल चुके गेल भारतीय बल्लेबाज की खराब फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं। गेल ने मंगलवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि, ‘‘फॉर्म कैसी भी हो वह अब भी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। विराट कोहली अब भी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है। आंकड़े इस बात का सबूत हैं। हम सभी जानते हैं कि उन्होंने सभी तरह के प्रारूप में कितने शतक लगाए हैं।’’

यूनिवर्स बॉस ने आगे कहा, ‘‘हम सभी क्रिकेटर इस तरह के दौर से गुजरते रहते हैं। मैं जानता हूं कि वह अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं लेकिन ऐसा होता रहता है। उन्हें खुद पर भरोसा रखकर वापसी करनी होगी।’’

इसी दौरान गेल से पूछा गया कि क्या कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में उनके सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे, उन्होंने कहा, ‘‘यह उसके लिए बेहद आसान काम है क्योंकि वह इससे लगभग 200 रन दूर है। मुझे नहीं पता कि वह कितने मैच खेलेंगे लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि वह 200 से अधिक रन बनाएगा। मुझे पूरा यकीन है कि वह शतक लगाएगा।’’

हाल ही में रोहित शर्मा ने वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने का गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने भारतीय कप्तान को शहर का नया बादशाह करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘रोहित को बधाई। खेल को मनोरंजन करने वाला हमेशा नया खिलाड़ी चाहिए। रोहित पिछले कई वर्षों से क्रिकेट प्रेमियों का मनोरंजन कर रहा है। उसके साथ मैंने भी ऐसा किया। रोहित अभी शहर का नया बादशाह है और उम्मीद है कि वह और छक्के लगाएगा।’’

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Ben Stokes (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड के खिलाफ नाॅटिंघम ट्रेंट ब्रिज में जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच, इंग्लिश ऑलराउंडर व कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने इंटरनेशनल क्रिकेट...

IND vs IRE: तिलक वर्मा पर भड़के मोहम्मद कैफ, कहा- खराब खेलोगे तो बाहर हो जाओगे

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने 21 गेंदों में सिर्फ...

क्या शादी करने जा रहे हैं काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर? चाचा के बयान से तेज हुई अटकलें

Kavya Maran Anirudh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सह-मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस...

Womens T20 WC 2026: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Australia Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच आज 28 जून, रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों...