Skip to main content

ताजा खबर

फैन्स क्रेजी हैं Jasprit Bumrah के लिए, ये नजारा देख होश उड़ जाएंगे आपके भी

फैन्स क्रेजी हैं Jasprit Bumrah के लिए ये नजारा देख होश उड़ जाएंगे आपके भी

Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

Jasprit Bumrah कई सालोंं से टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी को लीड कर रहे हैं, ऐसे में उनकी रफ्तार का हर कोई दीवाना है। साथ ही बुमराह का क्रेज फैन्स के बीच कमाल का है, जिसका नजारा हाल ही में देखने को मिला है और इससे जुड़ी इंस्टा स्टोरी खुद इस तेज गेंदबाज ने शेयर की है।

टीम इंडिया में वापसी को लेकर तस्वीर नहीं है साफ

टी20 वर्ल्ड कप के बाद से Jasprit Bumrah ने टीम इंडिया से एक भी मैच नहीं खेला है, ऐसे में इस खिलाड़ी को एक लंंबा ब्रेक मिला है। दूसरी ओर 22 गज पर बुमराह की कब वापसी होगी, इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है। खबर ये है कि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से भी बुमराह को आराम दिया जाएगा, ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के जरिए भारतीय टीम में उनकी वापसी होगी। वैसे पहले टीम इंडिया पहले बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी, फिर इसी टीम के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी और उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आयोजन होगा।

क्या क्रेज है तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah का

*तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah हाल ही में पहुंचे थे एक काफी बड़े इवेंट में
*इस दौरान रफ्तार के सौदागर का देखने को मिला था कमाल का क्रेज
*इंंस्टा स्टोरी पर बुमराह ने शेयर की एक तस्वीर, स्टेज पर खड़ा नजर आया गेंदबाज
*बुमराह को देखने आए थे हजारों की संख्या में थे लोग मौजूद, तस्वीर में दिखी भारी भीड़

Jasprit Bumrah की इंस्टा स्टोरी पर डालते हैं एक नजर

कुछ दिनों पहले ये तस्वीर शेयर की थी गेंदबाज ने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

हाल ही में न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने की थी बुमराह की तारीफ

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज Tim Southee ने हाल ही में एक बयान दिया था, जो जसप्रीत बुमराह से जुड़ा था। इस दौरान साउदी ने कहा था कि- हम तीनों प्रारूपों में बुमराह का शानदार प्रदर्शन देख रहे हैं, वो इस समय तीनों प्रारूपों में बेस्ट गेंदबाज हैं और मुझे नहीं लगता कि उनसे बेहतर कोई और है। आपको बता दें कि बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में कई बार टीम इंडिया के लिए मैच पलटा था।

আরো ताजा खबर

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...

‘स्क्वाड में 15 की जगह हों 17 खिलाड़ी’ – 2027 WC से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की ICC से मांग

Andrew McDonald Urges ICC to Increase Squad Sizes to 17 for 2027 World Cup (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से 2027 वनडे...

SM Trends: 29 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट गुरू दिवंगत रमाकांत आचरेकर को लेकर एक पोस्ट शेयर की है।...