Skip to main content

ताजा खबर

फैंस के निशाने पर आए रोहित शर्मा, प्रोफाइल पिक्चर चेंज करने के बाद हुए जमकर ट्रोल

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन अब रोहित शर्मा एक विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं। यह विवाद रोहित शर्मा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगाई गई नई प्रोफाइल फोटो को लेकर खड़ा हुआ है।

दरअसल टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद बारबाडोस के केंसिंगटन ओवल में भारतीय झंडा गाड़ते हुए की गई रोहित की एक तस्वीर को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रोफाइल पिक्चर बना लिया। हालांकि रोहित का मकसद शायद क्रिकेट जगत में भारत के दबदबे को दिखाना था, लेकिन फैंस को ये विदेशी धरती पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ ऐसा करना गलत लगा।

रोहित शर्मा ने लगाया था प्रोफाइल पिक्चर

दरअसल रोहित शर्मा ने जो प्रोफ़ाइल पिक्चर लगाया है, उस फोटो में झंडा जमीन को छू रहा था। फैंस ने तो 1971 के राष्ट्रीय सम्मान अपमान रोकथाम अधिनियम का हवाला भी दे डाला, जिसके मुताबिक “झंडे को जानबूझकर जमीन या फर्श को छूने या पानी में गिरने नहीं दिया जाना चाहिए”

#NewProfilePic pic.twitter.com/aDJFxW8783

— Rohit Sharma (@ImRo45) July 8, 2024

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) चीफ जय शाह ने पहले ही कह दिया था कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतेगी और बारबाडोस में झंडा गाड़ेगी। टीम इंडिया की जीत के बाद रोहित शर्मा ने पिच की मिट्टी चखी थी और इसके बाद तिरंगा मैदान पर गाड़ा था। रोहित के लिए लगता है यह पल दिल के बहुत ज्यादा करीब है।

आपको बता दें कि, टी-20 वर्ल्ड कप जीतते ही रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था। खिताबी जीत के बाद रोहित और विराट कोहली दोनों ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान किया, जबकि रविंद्र जडेजा ने भी इसके कुछ देर बाद यही फैसला ले लिया था।

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...