Skip to main content

ताजा खबर

फिलहाल कप्तानी के पद से नहीं हटाए जाएंगे बाबर आजम, PCB अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

फिलहाल कप्तानी के पद से नहीं हटाए जाएंगे बाबर आजम, PCB अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Babar Azam (Pic Source x)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा है कि लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट के मुख्य कोच Gary Kirsten के साथ वो टीम के भविष्य को लेकर बातचीत करेंगे। बता दें, हाल ही में समाप्त हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। पाकिस्तान टीम इस मुख्य टूर्नामेंट के सुपर 8 में भी अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई थी।

पाकिस्तान को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अमेरिका और भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। बाबर आजम का प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में काफी खराब रहा। यही नहीं उनकी कप्तानी भी काफी निराशाजनक थी। मोहसिन नक़वी ने इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद वहाब रियाज और Gary Kirsten से रिपोर्ट मांगी है। ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से बहुत जल्द बाबर आजम को भी कप्तानी के पद से हटाया जा सकता है। हालांकि मोहसिन नक़वी ने यह कह दिया है कि फिलहाल बाबर आजम के कप्तान के रूप में भविष्य को लेकर कोई भी बातचीत नहीं की जाएगी।

जिओ न्यूज़ के मुताबिक मोहसिन नकवी ने कहा कि, ‘फिलहाल बाबर आजम को लेकर कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। मैं सिर्फ उन पूर्व खिलाड़ियों से बात कर रहा हूं जो पाकिस्तान क्रिकेट के बेहतर होने पर दिलचस्पी ले रहे हैं।’

अपने पूरे देश के इमोशन के साथ खेला है: वसीम अकरम

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 को ब्रॉडकास्टर के रूप में कार्य कर रहे थे उन्होंने अपनी टीम को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने यह बयान तब दिया जब पाकिस्तान को भारत और अमेरिका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

वसीम अकरम ने मैच के बाद कहा था, ‘किसी को तो पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में सच्चाई बोलनी चाहिए। यह अब हाथ से निकल रहा है। किसी का मूड खराब है, वो उससे बात नहीं कर रहा है यह उससे बात नहीं कर रहा है। पूरे मुल्क के जज्बात का तुमने सत्यानाश मार के रख दिया है। हद होती है किसी चीज की। आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।’

আরো ताजा खबर

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...