Skip to main content

ताजा खबर

जैसे ही मैं ड्रेसिंग रूम में गया मैंने देखा कि…: मोहम्मद हफीज ने अपने कार्यकाल को लेकर किया बड़ा खुलासा

Mohammad Hafeez. (Photo Source: X(Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ समय से कुछ भी सही नहीं चल रहा है। इस समय खेले जा रहे हैं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी टीम अच्छा प्रदर्शन दिखाने पर नाकाम रही थी और ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर टीम के मुख्य कोच Gary Kirsten ने भी बड़ा खुलासा किया था। यही नहीं पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद ने भी पाकिस्तान टीम को लेकर खुलासा किया। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने Club Prairie Fire पॉडकास्ट में उस समय को याद करके हैरान कर देने वाला बयान दिया जब टीम में उनका कार्यकाल चल रहा था।

उन्होंने बताया कि जब पुरुष टीम के डायरेक्टर के रूप में उनका कार्यकाल चल रहा था तब एक टेस्ट मैच के दौरान मोहम्मद हफीज ने यह देखा कि ड्रेसिंग रूम में पाकिस्तान की बल्लेबाजी के पारी के दौरान चार से पांच खिलाड़ी सो रहे हैं। उन्हें टीम के खिलाड़ियों का यह रवैया बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। हाफिज के मुताबिक जब खिलाड़ी अपने देश की ओर से खेल रहे होते हैं तब उन्हें हर छोटी से छोटी चीज के बारे में पता होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि हर खिलाड़ी का योगदान बहुत ही जरूरी होता है।

यह रही वीडियो:

Hafeez just told 4/5 players were sleeping in the middle of a test match, that’s 2 are batting so that’s 4/5 players awake. pic.twitter.com/74mJAozfuy

— Zak (@Zakr1a) June 20, 2024

मोहम्मद हफीज ने इस पॉडकास्ट पर खुलासा किया कि, ‘जब मैं ड्रेसिंग रूम में आया तब देखा की चार से पांच खिलाड़ी टेस्ट मैच के दौरान सो रहे हैं। मैं यह देखकर दंग रह गया। आखिर कोई खिलाड़ी ऐसा कैसे कर सकता है। अगर खिलाड़ी ऐसा करता है तो उसे टीम में नहीं रहना चाहिए। मेरे हिसाब से सभी खिलाड़ियों का फोकस खेल पर ही होना चाहिए क्योंकि टीम को मैच जीतना बेहद जरूरी होता है।’

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान को अमेरिका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी जबकि भारत के खिलाफ भी टीम मुकाबला अपने नाम करने में नाकाम रही थी। भले ही पाकिस्तान ने आयरलैंड और कनाडा के खिलाफ जीत की हो लेकिन वो सुपर 8 में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे।

 

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...