
Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)
एक बार फिर से Ravindra Jadeja वाइट बॉल क्रिकेट में अपना जलवा दिखाने के लिए बेकरार हैं, इस कड़ी में ऑलराउंडर ने वनडे क्रिकेट खेलने का उत्साह सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जहां जडेजा ने अपनी एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। वैसे टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच कुल 3 वनडे मैचों की सीरीज है, जिसके मैच नागपुर, कटक और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।
लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं Ravindra Jadeja
जी हां, Ravindra Jadeja टीम इंडिया से लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट खेलने उतरेंगे, जहां इस खिलाड़ी को साल 2024 में एक भी वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में सर जडेजा ने अपने करियर का आखिरी वनडे मैच साल 2023 में खेला था, ये मैच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच था जो टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई थी। वहीं सभी को लग रहा था कि जडेजा की वनडे क्रिकेट में वापसी नहीं होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और ये खिलाड़ी इस वनडे सीरीज अलावा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा है। वैसे इस खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद बड़ा फैसला लिया था, जिसके तहत जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था।
फिर से वनडे क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हैं Ravindra Jadeja
*Ravindra Jadeja ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है।
*ये एक सेल्फी है, जिसमें सर जडेजा टीम इंडिया की नई वनडे जर्सी में दिखे।
*फोटोशूट के दौरान लगी गई तस्वीर में अलग ही स्वैग दिखा रहा है ऑलराउंडर।
*लंबे समय बाद वनडे खेलने के लिए उत्साहित जडेजा ने कैप्शन लिखा-Special feeling
Ravindra Jadeja ने शेयर किया ये खास पोस्ट
View this post on Instagram
A post shared by Ravindrasinh jadeja (@royalnavghan)
एक नजर टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तस्वीरों पर भी
View this post on Instagram
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
पहले वनडे के लिए इंग्लैंड टीम कुछ इस प्रकार होगी
बेन डकेट, फिल साल्ट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

