Skip to main content

ताजा खबर

फिर से पटरी पर लौट रहा है Ishan Kishan का क्रिकेट करियर, इंस्टा पर उत्साहित दिखा बल्लेबाज

Ishan Kishan (Image Credit-Instagram)

एक समय ऐसा लग रहा था कि, Ishan Kishan का क्रिकेट करियर खत्म हो जाएगा। जहां इस खिलाड़ी को बीच दौरे से टीम इंडिया का साथ छोड़कर जाना भारी पड़ गया था, जिसके बाद उनकी भारतीय टीम से छुट्टी हो गई और BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी वो बाहर हो गए थे। लेकिन अब ईशान का क्रिकेट करियर पटरी पर लौट रहा है, जिसे लेकर ये विकेटकीपर-बल्लेबाज काफी ज्यादा ही खुश है।

लगातार घरेलू क्रिकेट खेला है Ishan Kishan ने

टीम इंडिया में वापसी करने के लिए ये खिलाड़ी लगातार कड़ी मेहनत कर रहा है, ऐसे में हाल के समय में Ishan Kishan ने लगातार घरेलू क्रिकेट खेला है। इस दौरान ईशान ने पहले Buchi Babu टूर्नामेंट में शतक जड़ा, उसके बाद दलीप ट्रॉफी में उनके बल्ले से शतक आया था। साथ ही ईशान इस रणजी सीजन में भी खेलते हुए नजर आए, दूसरी ये देखना भी अहम होगा कि क्या MI टीम इस खिलाड़ी को रिटेन करती है या नहीं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हद से ज्यादा उत्साहित हैं Ishan Kishan

*ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया A में चुने गए हैं इस बार विकेटकीपर Ishan Kishan
*इस बीच ईशान किशन ने टीम के साथ यात्रा की कुछ तस्वीरें की इंस्टाग्राम पर शेयर।
*जहां इन तस्वीरों में काफी खुश नजर आए साथी खिलाड़ियों के साथ में ईशान।
*वहीं इस पोस्ट के कैप्शन में विकेटकीपर-बल्लेबाज ने लिखा-Excited।

एक नजर Ishan Kishan के इस पोस्ट पर डालते हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

इस खिलाड़ी का ये वीडियो भी हुआ था काफी ज्यादा ही वायरल

Ishan Kishan’s mother and Dadi adoring him before his departure from Patna ☺️🤗@ishankishan51 #IshanKishan pic.twitter.com/EPQtGmkNjM

— Ishan’s💙🧘‍♀️ (@IshanWK32) October 24, 2024

ईशान के साथी की नहीं हुई टेस्ट टीम में वापसी

जिस तरह से ईशान किशन की टीम इंडिया और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से छुट्टी हुई थी, वैसा ही कुछ श्रेयस अय्यर के साथ भी हुआ था। साथ ही अय्यर ने एक बयान देते हुए कहा था कि, उन्हें ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेलनी है। लेकिन श्रेयस अय्यर का ये सपना पूरा नहीं हुआ है, जहां BGT के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है और उस टीम में अय्यर का चयन नहीं हुई है। साथ ही अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 4 टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम सामने आ गई है, उस टीम का भी श्रेयस अय्यर हिस्सा नहीं है। आखिरी बार लंका दौरे के जरिए इस खिलाड़ी की टीम इंडिया में वापसी हुई थी, लेकिन उस सीरीज में भी अय्यर का प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा था।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...