Skip to main content

ताजा खबर

फिर से टीम इंडिया का हेड कोच नहीं बनना चाहते हैं राहुल द्रविड़, कहा- “मैं अपनी जिंदगी के जिस पड़ाव….”

फिर से टीम इंडिया का हेड कोच नहीं बनना चाहते हैं राहुल द्रविड़, कहा- “मैं अपनी जिंदगी के जिस पड़ाव….”

Rahul Dravid (Image Credit- Twitter X)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा इस पद के लिए बीसीसीआई ने नए आवेदन भी मंगवाए थे जिसके अप्लाई करने की आखिरी तारीख 27 मई थी। अब सभी के मन में एक ही सवाल था कि क्या मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ फिर से इस पद के लिए अप्लाई प्लाई करेंगे या नहीं, अब इस सस्पेंस से पर्दा उठ गया है।

द्रविड़ ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह दोबारा अप्लाई नहीं करने जा रहे। राहुल द्रविड़ ने नवंबर 2021 में हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नवंबर 2023 में उनके कार्यकाल को बढ़ाया था। 51 वर्षीय द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद समाप्त हो रहा है। यह टूर्नामेंट एक जून से 29 जून तक चलना है।

राहुल द्रविड़ नहीं करेंगे टीम इंडिया के हेड कोच के पद के लिए अप्लाई

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज द्रविड़ ने कहा, “यह (टी20 वर्ल्ड कप) आखिरी असाइनमेंट (बतौर हेड कोच) होगा। जिस तरह का शेड्यूल है और मैं अपनी जिंदगी के जिस पड़ाव पर हूं, उसे देखते हुए मुझे नहीं लगता कि मैं फिर से आवेदन कर पाऊंगा। तो हां, जाहिर है कि यह मेरा आखिरी असाइनमेंट होगा। लेकिन यह (टूर्नामेंट का महत्व) मेरे लिए अलग नहीं है।”

आपको बता दें कि, राहुल द्रविड़ के बाद अगले हेड कोच बनने की रेस में सबसे आगे पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर का नाम है। गंभीर भी हेड कोच बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कहा, ”मैं भारतीय टीम को कोचिंग देना पसंद करूंगा। अपनी राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है। आप 140 करोड़ भारतीयों और दुनिया भर के लोगों का प्रतिनिधित्व करोगे।”

गंभीर आईपीएल 2024 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर बने थे और केकेआर 10 साल बाद खिताबी सूखा समाप्त करने में सफल रही। उनकी कप्तानी में केकेआर ने 2012 और 2014 में ट्रॉफी जीती थी। वह 2007 में टी20 वर्ल्ड टी20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...