Skip to main content

ताजा खबर

फिर विवादों में घिरे पृथ्वी शॉ, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने इंस्टा पर किया अनफॉलो, खिलाड़ी पर लगाया चीटिंग का आरोप!

Prithvi Shaw & Akriti Agarwal (Image Credit- Twitter X)
Prithvi Shaw & Akriti Agarwal (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेटर और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने खिलाड़ी पर चीटिंग का आरोप लगाया है। साथ ही आकृति ने युवा क्रिकेटर को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म इंस्टाग्राम पर अनफोलो भी कर दिया है।

खिलाड़ी पर आरोप को लेकर आकृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी भी शेयर की है, जिसमें यह संकेत दिया कि उसे धोखा दिया गया था, और लिखा कि ‘सब सच है’। हालांकि, उन्होंने पोस्ट में साफ तौर पर शॉ का नाम नहीं लिया।

इसके कुछ ही समय बाद, खबर है कि उन्होंने अपनी सगाई की सभी तस्वीरें हटा दीं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से शॉ को अनफॉलो कर दिया, जिससे ब्रेकअप की अफवाहों को और हवा मिली। फिलहाल, न तो शॉ और न ही आकृति ने सार्वजनिक रूप से अपने अलग होने की पुष्टि की है और न ही कथित बेवफाई को लेकर चल रही अटकलों पर कोई बात की है।

आकृति अग्रवाल का बड़ा रिएक्शन

आकृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- “मेरे साथ कई बार धोखा हुआ, फिर भी मैंने कभी कुछ नहीं कहा। अभी भी यकीन नहीं होता कि एक कदम आगे बढ़ने के बाद… सब कुछ सच है, हर अफवाह सच है। सोशल मीडिया पर आप उसके बारे में जो कुछ भी देखते हैं।”

गौरतलब है कि पृथ्वी शाॅ ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा खरीदे जाने से कुछ समय पहले ही आकृति अग्रवाल के साथ सगाई की थी। हालांकि, आईपीएल के पिछले सीजन वह एक भी मैच नहीं खेल पाए।

दूसरी ओर, कभी भारत के सबसे होनहार बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले शॉ का करियर चोटों, खराब फॉर्म और मैदान के बाहर के विवादों की वजह से पटरी से उतर गया, जिससे वे उन पर की गई भारी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाए। भारतीय टीम के लिए मात्र 18 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले पृथ्वी को एक समय वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर का मिला-जुला रूप कहा जाता था।

उनकी कप्तानी में भारत ने ICC अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2018 ट्राॅफी को अपने नाम किया था। लेकिन भारत के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20आई मैच खेल चुके शाॅ, साल 2021 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

আরো ताजा खबर

शरीफुल इस्लाम ने 143 साल बाद रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Shoriful Islam (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज...

SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से पीछे

SL vs IND 2nd Test, Day 3 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, मिली आधिकारिक फटकार और डिमेरिट अंक

Prabath Jayasuriya (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर ICC ने कार्रवाई की है।...

25 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. एमसीए ने शिवाजी पार्क को विकसित करने और उसकी देखरेख करने की अनुमति के लिए बीएमसी को लेटर लिखा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने...