Skip to main content

ताजा खबर

फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं Rishabh Pant, टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटा है ये खिलाड़ी

फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं Rishabh Pant टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटा है ये खिलाड़ी

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया में वापसी करते ही Rishabh Pant ने अपना जलवा दिखा दिया है, वाइट बॉल के बाद रेड बॉल क्रिकेट में भी पंत का धाकड़ प्रदर्शन देखने को मिला है। साथ ही पंत की फिटनेस में हद से ज्यादा सुधार हुआ है, ऐसे में ये खिलाड़ी अब नेट्स से ज्यादा वर्कआउट में ध्यान देता है और क्रिकेट से मिले ब्रेक के बीच भी पंत खुद को फिट रखने में लगे हैं जिसका नजारा उनकी इंस्टा स्टोरी पर देखने को मिला है।

कई खिलाड़ियों की मुश्किल से बनेगी टीम में जगह

जब Rishabh Pant क्रिकेट से दूर थे तो टीम इंडिया से कई विकेटकीपर खेले, लेकिन अब पंत की वापसी हो गई है। ऐसे में बाकी के विकेटकीपर-बल्लेबाजों की टीम इंडिया में एंट्री काफी मुश्किल हो गई है। अभी बांग्लादेश के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में पंत को आराम दिया गया है, ऐसे में संजू और जितेश शर्मा टीम इंडिया का हिस्सा हैं। वहीं ईशान किशन को टीम इंडिया से खेले कई महीने हो गए हैं।

फिटनेस के साथ कोई ‘खेल’ नहीं करते Rishabh Pant

*Rishabh Pant ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था हाल ही में।
*जहां इस वीडियो में ये खिलाड़ी GYM में कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहा था।
*इस दौरान पंत कर रहे थे साइकिलिंग, कैप्शन में लिखा- Keep Up The Process।
*सड़क हादसे के बाद से अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देने लगा है ये खिलाड़ी।

स्वैग पूरा दिखाता है टीम इंडिया का खिलाड़ी

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

पंत की अब कब होगी मैदान पर वापसी?

टीम इंडिया 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी, जहां इस सीरीज में कुल 3 मैच होंगे। इसी सीरीज के जरिए पंत की टीम इंडिया में वापसी होगी, हाल ही में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी। इस दौरान पंत ने चेन्नई टेस्ट में शानदार शतक जड़ा था और उनका शतक देख हर कोई खुश था। उससे पहले पंत ने रेड बॉल क्रिकेट में घरेलू क्रिकेट भी खेला था।

আরো ताजा खबर

नमन धीर ने रचा इतिहास, इरफान पठान का 17 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Naman Dhir (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज नमन धीर ने शानदार प्रदर्शन किया। 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च...

“वैभव सूर्यवंशी को ज्यादा देर बेंच पर न बैठाए टीम इंडिया”: रवि शास्त्री ने टीम मैनेजमेंट को दी चेतावनी

Ravi Shastri (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में 15 साल के...

“मैं किसी को गलत साबित करने के लिए नहीं खेलता” – न्यूजीलैंड पर पहले T20I में जीत के बाद बोले संजू सैमसन

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला गया। इस मुकाबले में...

‘जब मुझे यह रोल मिला, तो मैं बहुत खुश थी’ – टीम इंडिया की उप-कप्तान बनाए जाने पर दीप्ति शर्मा ने जताई खुशी

Deepti Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज से पहले स्मृति मंधाना...