
Jitesh Sharma (Image Credit- Instagram)
विकेटकीपर-बल्लेबाज Jitesh Sharma अभी तक टीम इंडिया में अपनी जगह को पक्की नहीं कर पाए हैं, जहां वो लगातार टीम से अंदर-बाहर होते रहते हैं। इस बीच ये खिलाड़ी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है, इसी कड़ी में जितेश ने अपने फैन्स को इस बार एक काफी अलग रूप दिखाया है। जिसमें वो कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं और ये सब देख फैन्स काफी हैरान हैं।
बहुत कम मौके मिले हैं Jitesh Sharma को
जी हां, विकेटकीपर-बल्लेबाज Jitesh Sharma को अभी तक टीम इंडिया से काफी कम मौके मिले हैं, ज्यादातर समय उनका टीम में बैंच पर ही गुजरा है। जहां जितेश शर्मा ने अभी तक टीम इंडिया से सिर्फ 9 टी20 इंटरनेशनल मैच ही खेले हैं, जिसमें उनके खाते में कुल 100 रन आए हैं और इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक नहीं लगाया है। हाल ही में 2 टी20 मैचों के लिए वो Zimbabwe भी गए थे, लेकिन वहां भी उनको मौका नहीं मिला।
Jitesh Sharma अपनी फिटनेस के साथ कोई मजाक नहीं करते
*श्रीलंका दौरे पर किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं Jitesh Sharma।
*इस बीच जितेश ने सोशल मीडिया के जरिए दिखाई अपनी फिटनेस।
*अपनी नई रील वीडियो में कड़ा वर्कआउट करता नजर आया ये खिलाड़ी।
*साथ ही कैप्शन में लिखा- Building strength, one rep at a time
ये वीडियो शेयर की है Jitesh Sharma ने हाल ही में
A post shared by Jitesh Sharma (@jiteshsharma_)
इस खिलाड़ी का ये लुक काफी ज्यादा अलग है
A post shared by Jitesh Sharma (@jiteshsharma_)
विकेटकीपर ही विकेटकीपर हैं टीम इंडिया में
इस समय टीम इंडिया में किसी नए विकेटकीपर-बल्लेबाज की एंट्री काफी मुश्किल हो गई है, जहां टीम में पहले से कई सारे विकेटकीपर मौजूद हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पंत का है, जो टीम इंडिया से अब तीनों प्रारूप खेलेंगे। उसके बाद टीम के पास संजू सैमसन हैं, केएल राहुल भी विकेटकीपर के तौर पर खेल लेते हैं। वहीं ध्रुव जुरेल को भी भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है, तो दूसरी ओर ईशान किशन भी टीम इंडिया में अपनी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
IND vs NZ, Final: कुलदीप यादव की होगी टीम में एंट्री? फाइनल से पहले, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI देखें
T20 World Cup 2026, Final: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा होगा पिच और मौसम का मिजाज? पढ़ें यहां
7 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IND vs NZ T20 WC Final 2026: अगर बारिश की वजह से मैच धुला, तो कौन जीतेगा खिताब? यहां जानें 

