Skip to main content

ताजा खबर

फिटनेस के मामले में आज भी टॉप करते हैं Ajinkya Rahane, सुबह-सुबह लग जाते हैं कड़ी मेहनत करने में

Ajinkya Rahane (Image Credit- Instagram)

Ajinkya Rahane को भले ही टीम इंडिया से खेलने के मौके अब नहीं मिलते हैं, लेकिन उसके बाद भी वो लगातार घरेलू क्रिकेट और IPL खेल रहे हैं। साथ ही ये खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर भी काफी काम कर रहा है, जिसका नजारा एक बार फिर से देखने को मिला है और उसी से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो रही है।

KKR टीम का फिर से मिला Ajinkya Rahane को साथ

जी हां, IPL मेगा ऑक्शन के पहले राउंड में Ajinkya Rahane को किसी ने नहीं खरीदा था, लेकिन फिर ऑक्शन के आखिरी दिन इस बल्लेबाज को KKR टीम ने अपने नाम कर लिया। पहले भी अजिंक्य रहाणे इस टीम से खेल चुके हैं, ऐसे में KKR को उनके खेलने का तरीका पता है। दूसरी ओर इस बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मुंबई टीम ने अपने नाम की थी, ऐसे में रहाणे ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन भी बनाए थे।

Ajinkya Rahane को सुबह-सुबह वर्कआउट करना पसंद है

*अनुभवी बल्लेबाज Ajinkya Rahane की एक तस्वीर आई है सोशल मीडिया पर सामने।
*जहां इस तस्वीर में ये बल्लेबाज GYM में खड़ा हुआ नजर आ रहा है, हाथ में है Dumble।
*सुबह 7 बजे कि है  ये तस्वीर, साथ ही अजिंक्य रहाणे इस दौरान दिख रहे हैं सुपर फिट।
*रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड और IPL 2025 के लिए फिटनेस पर काम कर रहा है ये खिलाड़ी।

आप भी देखो Ajinkya Rahane की ये तस्वीर

Ajinkya Rahane (Image Credit- Instagram)

SMAT की ट्रॉफी के साथ बल्लेबाज की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

अब तो मुश्किल है टीम इंडिया में वापसी

Ajinkya Rahane ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2023 में खेला था, वो मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ था। उसके बाद इस बल्लेबाज की टीम इंडिया में फिर कभी वापसी नहीं हुई, लेकिन रहाणे ने हार नहीं मानी और वो लगातार घरेलू क्रिकेट खेलते रहे। ऐसे में आगे भी अजिंक्य रहाणे की टीम इंडिया में वापसी होती नजर नहीं आ रही है, साथ हा बोर्ड भी अब टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को मौका दे रहा है। दूसरी ओर टीम इंडिया को अपनी अगली टेस्ट सीरीज 6 महीने बाद इंग्लैंड से खेलनी है, उसमें भी विराट और रोहित की जगह फिक्स नहीं है।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 Asia Cup 2026: 28 अगस्त से दुबई में होगा आगाज, 5 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Women’s T20 Asia Cup 2026 to Start August 28 in Dubai, India Face Pakistan on September 5 (image via getty) एशियन क्रिकेट काउंसिल ने महिला टी20 एशिया कप के छठे...

“ट्रॉफियां खुद बताती हैं” – वसीम जाफर ने किया अजीत अगरकर के कार्यकाल का विश्लेषण

Wasim Jaffer Praises India’s White-Ball Dominance Under Ajit Agarkar (image via X) भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने हाल ही में बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति के चेयरमैन...

भारत के लिए खतरे की घंटी! श्रीलंका में वार्म-अप मैच से पहले शुभमन गिल हुए चोटिल; पहले दिन के खेल से रहे बाहर

Shubman Gill Ruled Out of Day 1 of Sri Lanka Warm-Up Match Due to Finger Injury (image via getty) भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, ट्रेनिंग के दौरान अपनी दाहिनी हाथ...

7 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. मेहदी हसन मिराज ने CA XI के खिलाफ बांग्लादेश के वॉर्म-अप मैच में नाबाद 109 रन बनाए 6 अगस्त, 2026 को डार्विन...