Skip to main content

ताजा खबर

फिटनेस के नाम पर भी टशनबाजी करते हैं Hardik Pandya, कैमरामैन साथ लेकर घूमता है ऑलराउंडर

फिटनेस के नाम पर भी टशनबाजी करते हैं Hardik Pandya कैमरामैन साथ लेकर घूमता है ऑलराउंडर

Hardik (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के ऑलराउंडर Hardik Pandya जब चोटिल हुए थे, तब उनको फिटनेस का महत्व पता चल गया था। उसके बाद से इस खिलाड़ी का ध्यान फिटनेस पर ज्यादा रहता है, जिसका नजारा आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है, जहां हार्दिक कड़ी मेहनत करने में लगे हुए हैं।

चोट से काफी प्रभावित हुआ था Hardik Pandya का करियर

जी हां, Hardik Pandya के करियर पर एक समय ब्रेक लग गया था, जिसका कारण था उनकी लगी चोट। जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई, ऐसे में फिर से उनका क्रिकेट खेलना भी मुश्किल लग रहा था। लेकिन पांड्या ने कड़ी मेहनत कर टीम में अपनी जगह को पक्का किया है, वहीं इसी चोट के कारण वो लंबा प्रारूप यानी की टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाते हैं।

फिटनेस पर ध्यान देने का टाइम मिल गया Hardik Pandya को

*इंस्टाग्राम पर Hardik Pandya लगातार कुछ ना कुछ पोस्ट कर रहे हैं आए दिन।
*इसी कड़ी में टीम इंडिया के ऑलराउंडर ने अपनी तीन नई तस्वीरें पोस्ट की है।
*जहां एक तस्वीर में हार्दिक दौड़ लगाते हुए दिख रहे हैं, बाकी 2 में आराम कर रहे हैं।
*अब बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के जरिए करेंगे पांड्या मैदान पर वापसी।

ये तस्वीरें शेयर की है Hardik Pandya ने

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

काफी बदला-बदला नजर आ रहा है ये खिलाड़ी

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

MI टीम से होगी छुट्टी?

IPL 2025 के लिए अब मेगा ऑक्शन का आयोजन होगा, जिसमें सभी टीमों में बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसी कड़ी में हार्दिक को लेकर भी खबर आई थी, जिसके तहत मुंबई टीम हार्दिक का साथ छोड़ सकती है और इस लिस्ट में ईशान किशन का नाम भी शामिल है। इस साल रोहित की जगह हार्दिक ने MI टीम की कप्तानी की थी, लेकिन ये खिलाड़ी टीम की कप्तानी में सुपर फ्लॉप रहा था और MI टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी थी। वैसे MI टीम रोहित, बुमराह, सूर्यकुमार यादव के अलावा तिलक वर्मा को अपने साथ रखने का मन बना रही है, अब देखना अहम होगी की आखिर में फैसला क्या होता है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...