Skip to main content

ताजा खबर

फिंगर स्पिनर्स की बात की जाए तो रविचंद्रन अश्विन और नाथन लियोन मेरे पसंदीदा खिलाड़ी है: रंगना हेराथ

फिंगर स्पिनर्स की बात की जाए तो रविचंद्रन अश्विन और नाथन लियोन मेरे पसंदीदा खिलाड़ी है रंगना हेराथ

Rangana Herath of Sri Lanka. (Photo by Dave Thompson/Getty Images)

रंगना हेराथ को सिर्फ श्रीलंका के ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स में गिना जाता है। उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। बता दें, रंगना हेराथ ने फर्स्ट क्लास में 1000 से ज्यादा विकेट झटके हैं जबकि उनके नाम 500 अंतरराष्ट्रीय विकेट और 400 टेस्ट विकेट है।

हाल ही में श्रीलंका और भारत के बीच व्हाइट बॉल सीरीज खेली गई थी। जहां एक तरफ भारत ने टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया वहीं वनडे सीरीज को श्रीलंका ने 2-0 से जीता। इस व्हाइट बॉल सीरीज के खत्म होने के बाद रंगना हेराथ ने आज के युग के उन स्पिनर्स का नाम लिया जिन्होंने उन्हें काफी प्रभावित किया है।

2014 टी20 वर्ल्ड कप की श्रीलंका की जीत में रंगना हेराथ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ लो स्कोरिंग मुकाबले में श्रीलंका की ओर से पांच विकेट झटके थे और अपनी टीम को प्लेऑफ में जगह दिलाई थी। Cricblog के मुताबिक रंगना हेराथ ने कहा कि, ‘अगर आप फिंगर स्पिनर्स की बात करें तो मैं रविचंद्रन अश्विन और नाथन लियोन का नाम लेना चाहूंगा। एक और स्पिनर है दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज।

मुझे कुलदीप यादव को भी गेंदबाजी करते हुए देखकर काफी अच्छा लगता है। श्रीलंका की बात की जाए तो प्रभाथ जयसूर्या ने अभी तक काफी अच्छी गेंदबाजी की है। और भी कई नाम है लेकिन इस समय मेरे दिमाग में वो नहीं आ रहे हैं।’

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रीलंका के स्पिनर्स ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी

बता दें, हाल ही में समाप्त हुई भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रीलंका के स्पिनर्स ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 27 विकेट झटके थे। भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ श्रीलंका के स्पिनर्स ने अपनी छाप छोड़ी थी और तमाम फैंस का दिल जीता था।

इस सीरीज में भारतीय स्पिनर्स ने कुल 16 विकेट झटके थे। जहां एक तरफ तीन मैच की वनडे सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर ने 5 विकेट हासिल किए थे वहीं दूसरी ओर कुलदीप यादव ने चार विकेट अपने नाम किए थे। श्रीलंका टीम की तमाम पूर्व खिलाड़ियों ने जमकर प्रशंसा की थी।

আরো ताजा खबर

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...