Skip to main content

ताजा खबर

फरवरी 16, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Yashasvi Jaiswal, Rohit Sharma, Rizwan, MI-W vs DC-W (Photo Source: X)

1. रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच से बाहर हुए यशस्वी जायसवाल

भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टखने में दर्द की वजह से रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच से बाहर हो गए हैं। बता देें, मुंबई और विदर्भ के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 17 फरवरी से खेला जाएगा।

2. हरमनप्रीत कौर ने पूरे किए 8000 टी20 रन, ऐसा करने वाली बनी दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर ने महिला प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 42 रन की तूफानी पारी खेली। इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने टी20 में 8000 रन पूरे कर लिए हैं। वह स्मृति मंधाना के बाद ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है।

3. WPL 2025, MI-W vs DC-W: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया

जारी महिला प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन का दूसरा मैच आज 15 फरवरी, शनिवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI-W vs DC-W) की महिला टीमों के बीच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ 2 विकेट से जीत हासिल कर ली है। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को अपनी पारी की आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रन चाहिए थे, जिसपर स्ट्राइक पर मौजूद अरुधंती रेड्डी ने कवर के ऊपर से शाॅट लगाकर 2 रन बटोरे और टीम को रोमांचक जीत दिला दी।

4. Champions Trophy 2025 के लिए दुबई में लैंड होने के बाद रोहित शर्मा कुछ भूल गए, देखें वीडियो

अपने भूलने की यादों के लिए मशहूर भारतीय कप्तान और हिटमैन के नाम से पहचाने जाने वाले रोहित शर्मा का एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि रोहित कुछ भूल गए हैं, जिसके लिए वह सपोर्ट स्टाफ से कुछ बात भी करते हुए नजर आए।

5. अगर हम भारत से हार जाते हैं और फिर भी टूर्नामेंट जीतते हैं, तो यह बड़ी उपलब्धि होगी: सलमान अली आगा

चैंपियंस ट्राॅफी से पहले सलमान ने पीसीबी पाॅडकास्ट पर कहा- चैंपियंस ट्रॉफी जीतना अंतिम लक्ष्य है। बेशक, हम भारत को हराना चाहते हैं, लेकिन अगर हम उनसे हार जाते हैं और फिर भी टूर्नामेंट जीतते हैं, तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी। मैं वास्तव में अपनी भूमिका का आनंद ले रहा हूं। यह एक नई चुनौती है, लेकिन मैं इसे अपने खेल के साथ संतुलित करने की कोशिश कर रहा हूं।

6. ‘हम क्रिकेटर्स हैं, अभिनेता नहीं’, भारतीय क्रिकेट में ‘सुपरस्टार कल्चर’ की रविचंद्रन अश्विन ने की जमकर आलोचना

रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि,’भारतीय क्रिकेट में चीजों को नॉर्मल होने देना बहुत ही जरूरी है। सुपरस्टारडम और सुपर सेलिब्रिटी को हमें भारतीय क्रिकेट में ज्यादा प्रोत्साहन नहीं देना चाहिए। हमें चीजों को नार्मल करने की जरूरत है, क्योंकि सभी लोग क्रिकेटर्स हैं। पहले हमें क्रिकेटर बनना चाहिए और हम कोई अभिनेता या सुपरस्टार नहीं है।’

7. PAK vs NZ: मोहम्मद रिजवान के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला अहमद शहजाद को नहीं आया रास, जमकर की आलोचना

ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद अहमद शहजाद ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- पहले बल्लेबाजी करना एक हैरानी करने वाला फैसला था। क्योंकि हमने पिछले मैच में देखा था कि रात में पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो जाती है, गेंद स्पिनरों के लिए सतह पर पकड़ नहीं पाती है। फिर भी पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बुद्धिहीन निर्णय, उन्हें कोई अंदाजा नहीं था।

8. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे युवराज-डिविलियर्स समेत ये दिग्गज

क्रिकेट जगत को अब एक और सौगात मिल चुकी है। बता दें कि हाल में ही इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के रूप में एक और टी20 लीग शुरू करने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में युवराज सिंह, शिखर धवन, शाहिद अफरीदी, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स ना सिर्फ हिस्सा लेंगे, बल्कि अपनी-अपनी टीमों के लिए मेंटर की भी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

9. श्रेयंका पाटिल महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन से हुई बाहर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऑलराउंडर खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल इंजरी के चलते महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन से बाहर हो गई है। पिछले सीजन वह सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं। श्रेयंका, जो पिंडली की चोट से जूझ रही हैं, समय पर ठीक नहीं हो पाईं और उन्हें गुजरात जायंट्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। टीम ने उनकी जगह ऑलराउंडर स्नेह राणा को शामिल किया है।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...