Skip to main content

ताजा खबर

फरवरी 11, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Zaheer Khan & Gautam Gambhir (Photo Source: X)

1) Jasprit Bumrah ने शुरू की रिहैब की प्रक्रिया, ये तीन लोग कर रहे हैं तेज गेंदबाज की फिटेनस पर काम

इंडिया टुडे के हवाले से बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि, ‘‘स्ट्रेंथ एवं अनुकूलन कोच रजनीकांत शिवगनम और फिजियो तुलसी राम युवराज खेल विज्ञान प्रमुख डॉ. नितिन पटेल के साथ बुमराह के रिहैबिलिटेशन पर काम कर रहे हैं। पटेल व्यक्तिगत रूप से पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।’’ सूत्र ने आगे कहा, ‘‘जाहिर है कि राष्ट्रीय टीम के स्ट्रेंथ एवं अनुकूलन कोच सोहम देसाई और फिजियो कमलेश जैन को भी इस बारे में जानकारी दी जा रही है।’’

2) “वह जुनून, वह आग, कभी नहीं मिटती”- टीम इंडिया में वापसी को लेकर बोले शार्दुल ठाकुर

रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे शार्दुल ठाकुर ने कहा कि, ‘‘जब टीम में आपके लिए जगह नहीं होती तो स्वाभाविक रूप से निराशा होती है। और जब आप खेल नहीं रहे होते, घर पर खाली बैठे होते हैं तो आप इसके बारे में अधिक सोचते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन एक बार जब मैं मैदान पर उतरता हूं तो मेरा पूरा ध्यान मैच पर होता है – चाहे वह क्लब क्रिकेट हो, रणजी ट्रॉफी हो, आईपीएल हो या भारत के लिए खेलना हो। मेरे लिए हर क्रिकेट मैच एक जैसा होता है, चाहे वह किसी भी स्तर का हो।’’ भारत के लिए नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे से होगी और शार्दुल को दौर के लिए टीम में वापसी की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘हां, बिल्कुल। मुझे लगता है कि मैं दावेदार हूं। अगला कदम टीम में अपनी जगह बनाना और चयन हासिल करना है। हमेशा यही लक्ष्य होता है।’’

3) “आप insecurity पैदा कर रहे हैं”- हेड कोच GG की कोचिंग स्टाइल से नाखुश हैं जहीर खान

गौतम गंभीर की कोचिंग स्टाइल को लेकर जहीर खान ने क्रिकबज के हवाले से कहा कि, “आपने कहा है कि आपको फ्लेक्सबिलिटी रखनी होगी। नंबर एक और दो तो होंगे ही, लेकिन बाकी भी फ्लेक्सिबल होंगे। उस फ्लेक्सबिलिटी के भीतर कुछ नियम भी लागू होते हैं। कुछ प्रोटोकॉल हैं, जिनका आपको पालन करना होगा। कुछ कम्युनिकेशन की जरूरत है, जो चीजों को सुव्यवस्थित करेगा। अन्यथा, आप असुरक्षा पैदा कर रहे हैं, जो किसी न किसी स्तर पर वापस आकर आपको चोट पहुंचाएगी। आप नहीं चाहते कि ऐसा हो। इसलिए आपको उस स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।”

4) रोहित और विराट से…चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मुरलीधरन कह गए बड़ी बात, क्या दोनों पूरी करेंगे ये जरूरत?

मुथैया मुरलीधरन ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत में कहा, ‘‘निश्चित रूप से, क्योंकि वे विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। हमेशा कहा जाता है कि कौशल स्थायी होता है (और) फॉर्म अस्थायी होती है। इसलिए वे फॉर्म में आ जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘रोहित ने शतक बनाया है और विराट भी फॉर्म में आ जाएंगे। निश्चित रूप से, भारत की जीत के लिए उन्हें इस टूर्नामेंट में फॉर्म में होना चाहिए।’’ मुरलीधरन ने कहा कि उपमहाद्वीप की टीमों के पास पाकिस्तान और यूएई की परिस्थितियों के लिए संतुलित आक्रमण होगा।

5) इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका को अपने फील्डिंग कोच से करानी पड़ी फील्डिंग, जानिए क्यों हुआ ऐसा

सोमवार 10 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका की टीम का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। एक दुर्लभ दृश्य में, फील्डिंग कोच ग्वावु को दूसरी पारी के दौरान फील्डिंग करनी पड़ी। मैच के आखिरी कुछ ओवरों के दौरान हुआ। उस समय न्यूजीलैंड ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली थी। फील्डिंग कोच को फील्डिंग के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा? अगर इसी तह तक जाएं तो पाएंगे कि साउथ अफ्रीका की टीम में खिलाड़ियों की कमी थी। यही वजह थी कि फील्डिंग कोच वांडिले ग्वावु ने क्रिकेट के मैदान पर इंटरनेशनल मैच में फील्डिंग करनी पड़ी।

6) IPL 2025 से पहले एड शरीन राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों संग जमकर मस्ती करते आए नजर, देखें वीडियो

ऐसा काफी बार देखने को मिला है कि फेमस सेलिब्रिटी क्रिकेट के खेल को लुत्फ उठाते हुए नजर आते हैं। हाल ही में फेमस सिंगर‌ एड शीरन को आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के कैंप में देखा गया। वह खिलाड़ियों के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आए। यही नहीं एड शरीन ने सभी के साथ क्रिकेट का लुत्फ भी उठाया। वह खिलाड़ियों से मिले और राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनकर खूबसूरत पल को एन्जॉय किया। राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पूरा वीडियो साझा किया है। वीडियो में  भारतीय खिलाड़ी रियान पराग और तुषार देशपांडे को मशहूर गायक एड शरीन को गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

7) रोहित शर्मा की तूफानी पारी को देख पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने कहा- सबसे बुरी बात क्या हो सकती है?

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली वनडे में रोहित के दृष्टिकोण से प्रभावित नजर आए और उन्होंने कहा कि उन्हें असफलता का डर नहीं है और वह हमेशा पहले पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए तैयार रहते हैं। बासित ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “सबसे बुरी बात क्या हो सकती है, वह शून्य पर आउट हो जाएं? लेकिन उन्हें अपना स्वाभाविक खेल खेलना चाहिए, जैसा उन्होंने 2023 के वनडे विश्व कप में किया था और पहले 10 ओवरों में विपक्षी टीम को किनारे कर दिया था।” उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको चुप करा दिया। हम अक्सर कहते हैं कि फॉर्म अस्थायी है, क्लास स्थायी है। आज उन्होंने यही कर दिखाया।”

8) “अरे, गंभीर, तुम जो कर रहे हो वह गलत है”- K Srikkanth ने भारत के हेड कोच को लगाई फटकार

अपने यूट्यूब चैनल पर क्रिस श्रीकांत ने गौतम गंभीर से कुछ कठिन सवाल पूछते हुए कहा, “श्रेयस अय्यर अच्छी फॉर्म में हैं, जो भारत के लिए सकारात्मक बात है, लेकिन मुझे लगता है कि केएल राहुल के लिए यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हां, अक्षर पटेल 30 और 40 रन बना रहे हैं, लेकिन केएल राहुल के साथ जो किया जा रहा है, वह सही नहीं है। उनके रिकॉर्ड को देखें, उन्होंने नंबर 5 पर शानदार प्रदर्शन किया है, उनका रिकॉर्ड शानदार है। मुझे नहीं पता कि टीम मैनेजमेंट उनकी पोजिशन के बारे में क्या सोच रहा है। अगर वह नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी करते हैं, तो वे 6 या 7 रन ही बनाएंगे। यह अनुचित है।”

9) ये तो Rishabh Pant की मुस्कान झूठी लग रही है, वनडे सीरीज में मौका ना मिलने से निराश हैं क्या?

Rishabh Pant का नाम टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाजों की लिस्ट में आता है, पंत अपने बल्ले से पूरा खेल बदलने का दम रखते हैं। साथ ही ये खिलाड़ी हमेशा मस्ती मजाक के मूड में नजर आता है, इस बीच ऋषभ पंत ने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं इंस्टा स्टोरी पर।

10) रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी, कोहली-रोहित- जायसवाल नहीं, यह बल्लेबाज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मचाएगा तहलका

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भविष्यवाणी की है। पोंटिंग ने उस बल्लेबाज के बारे में बात की है जो इस बार के चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने में सफल रह सकते हैं। आईसीसी रिव्यू पर बात करते हुए पोंटिंग ने उस बल्लेबाज के नाम का खुलासा किया है। रिकी पोटिंग ने भविष्यवाणी करते हुए भरोसा जताया है कि ट्रेविस हेड चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Ben Stokes (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड के खिलाफ नाॅटिंघम ट्रेंट ब्रिज में जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच, इंग्लिश ऑलराउंडर व कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने इंटरनेशनल क्रिकेट...

IND vs IRE: तिलक वर्मा पर भड़के मोहम्मद कैफ, कहा- खराब खेलोगे तो बाहर हो जाओगे

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने 21 गेंदों में सिर्फ...

क्या शादी करने जा रहे हैं काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर? चाचा के बयान से तेज हुई अटकलें

Kavya Maran Anirudh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सह-मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस...

Womens T20 WC 2026: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Australia Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच आज 28 जून, रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों...