Skip to main content

ताजा खबर

“प्लेयर्स को छोड़िए, क्यूरेटर को भी नहीं पता कि न्यूयॉर्क की पिच कैसी होगी”- महामुकाबले से पहले बोले रोहित का बयान

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि उन्हें अभी भी पता नहीं है कि न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच से क्या उम्मीद की जाए। इसी पिच पर भारत रविवार, 9 जून को 2024 टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा। कप्तान ने कहा कि क्यूरेटर भी न्यूयॉर्क में पिचों के भ्रमित हैं और उन्हें भी नहीं पता कि इससे क्या उम्मीद की जाए।

नासाउ की पिच अब तक किसी को समझ नहीं आई है। असमान उछाल और धीमी आउटफील्ड को लेकर यह मैदान पहले से ही पूर्व क्रिकेटर्स के निशाने पर है। हालांकि, आईसीसी ने पिच को लेकर सफाई दी थी और कहा था कि वह पिच को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इस मैदान पर अब तक जितने भी मुकाबले हुए हैं वो लो स्कोरिंग रहे हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाले अहम मुकाबले से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने पिच के बारे में विस्तार से बात की और इस स्वीकार किया कि टीम को इस बात का कोई अंदाज़ा नहीं है कि रविवार के महामुकाबले के लिए पिच कैसी होगी।

न्यूयॉर्क की पिच को लेकर ये कैसा बयान दे गए रोहित शर्मा

रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “न्यूयॉर्क हमारा घरेलू मैदान नहीं है। हमने यहां दो मैच खेले हैं, लेकिन पिच आगे कैसा खेलेगी, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। यह अलग-अलग दिनों में अलग-अलग व्यवहार करती है, इसलिए क्यूरेटर भी भ्रमित हैं। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि हमें किस तरह की सोच रखने की जरूरत है। हम नहीं जानते कि पाकिस्तान के खिलाफ हम किस पिच पर खेल रहे हैं। इसलिए जो भी टीम बेहतर क्रिकेट खेलेगी वह मैच जीतेगी।”

रोहित ने कहा कि धीमी आउटफील्ड ने भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। कप्तान ने आगे कहा कि, “आउटफील्ड धीमी है। कुछ शॉट्स को मैदान पर बहुत अधिक उछाल मिलता है और कुछ शॉट मैदान पर रोल नहीं करते हैं। इसलिए विकेटों के बीच दौड़ना महत्वपूर्ण है। हमें परिस्थितियों के अनुसार खेलने की जरूरत है। अच्छा खेलकर ऐसी बाहरी चीजों को बेअसर किया जा सकता है।”

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 4th ODI: क्या तीसरे वनडे की तरह चौथा मैच भी चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानें मौसम का हाल?

Bay Oval, Mount Maunganui (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के तीन मैच अभी...

‘यह सालों की मेहनत का नतीजा है’ – टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले रहमानुल्लाह जादरान का बयान

Rahmanullah Zadran smashed century on his Test debut (image via X) जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में रहमानुल्लाह जादरान का 113 रन बनाना सिर्फ एक यादगार उपलब्धि नहीं थी,...

“उन्होंने मुझसे यही कहा” – न्यूजीलैंड में गेंदबाजी के लिए आकिब नबी को विराट-रोहित से मिली खास टिप्स

Auqib Nabi reveals seam-bowling advice from Virat Kohli, Rohit Sharma, and Shubman Gill in New Zealand (image via getty) भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी ने न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे पर...

NZ vs IND 2026, 4th ODI: चौथा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 4th ODI: Match Preview (image via getty) शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट मौनगानुई के बे ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले चौथे वनडे मैच में...