Skip to main content

ताजा खबर

“प्लान बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने रोहित शर्मा को तोड़ा”- पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर का हैरान करने वाला खुलासा

“प्लान बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने रोहित शर्मा को तोड़ा”- पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर का हैरान करने वाला खुलासा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारत का WTC जीतने का सपना टूट गया। इस सीरीज के खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर कैरी ओकीफ का मानना है कि बीजीटी के दौरान रोहित को मानसिक तौर पर तोड़ने की आस्ट्रेलिया की पारंपरिक रणनीति कारगर साबित हुई। उन्होंने कंगारुओं के ‘खतरनाक जाल’ से पर्दा उठाते हुए कहा कि विरोधी कप्तान अगर इस रणनीति में फंस जाता है तो फिर ऑस्ट्रेलिया को रोकना नामुमकिन हो जाता है।

कप्तान रोहित इस सीरीज में बल्ले से भी बुरी तरह फ्लॉप रहे। उन्होंने तीन मैचों में महज 31 रन बनाए। वह चार पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। वह सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट में प्लेंइग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। रोहित ने खराब फॉर्म के कारण बाहर बैठने का फैसला किया था, जो काफी चर्चा में रहा। वहीं सिडनी टेस्ट मैच के बीच में रोहित शर्मा ने ब्रॉडकास्टर के साथ इंटरव्यू करके कई मुद्दों पर भी बात की थी।

ऑस्ट्रेलिया की रोहित शर्मा को मानसिक तौर तोड़ने की रणनीति सफल रही- कैरी ओकीफ

रोहित की गैर-मौजूदगी में बुमराह ने सिडनी में भी भारत की कमान संभाली लेकिन वह पीठ में ऐंठन के कारण दूसरे दिन लंच ब्रेक के बाद गेंदबाजी नहीं कर सके। इसी वजह से भारत को पांचवें टेस्ट में 6 विकेट से हार मिली थी। ओकीफ ने फॉक्स स्पोटर्स से बातचीत के दौरान कहा कि, ‘वे (ऑस्ट्रेलियाई टीम) जसप्रीत बुमराह को नहीं तोड़ सके। वह बहुत अच्छा खेल रहा था। इसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा को निशाना बनाया और इस कदर तोड़ा कि वह फाइनल टेस्ट से खुद बाहर हो गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह ऑस्ट्रेलिया की पुरानी रणनीति रही है। अगर वह विरोधी कप्तान को तोड़ देते हैं तो इससे उन्हें ताकत मिलती है।’’

75 वर्षीय ओकीफ ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 2020-21 की सीरीज में अजिंक्य रहाणे को नहीं तोड़ सकी थी। बता दें कि विराट कोहली उस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहला टेस्ट खेलकर पैरेंटल लीव पर भारत लौट आए थे। उसके बाद अजिंक्य रहाणे ने अंतिम तीन टेस्ट में कप्तानी थी और भारत ने 2-1 से सीरीज जीती।

ओकीफ ने कहा, ”पिछली बार अजिंक्य रहाणे पर उनका असर नहीं हुआ और भारत ने वो सीरीज जीती। लेकिन इस बार रोहित शर्मा को परेशान किया और सीरीज जीती। इसी तरह पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को मानसिक तौर पर तोड़ा और 3-0 से जीते। क्रेग ब्रेथवेट को निशाना बनाया और वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। न्यूजीलैंड के खिलाफ टिम साउदी को घेरा और 2-0 से जीते।”

আরো ताजा खबर

ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी के जारी सीजन का फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में...

ईशान किशन ने रचा इतिहास, तोड़ा दिनेश कार्तिक का खास रिकाॅर्ड, 39 साल बाद कर दिया बड़ा कारनामा

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...

क्या दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) दलीप ट्राॅफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए।...

पाकिस्तान के जारी इंग्लैंड दौरे के बीच PCB एक्शन मोड में, शुरू की अनुशासनात्मक जांच, कई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा अब मैदान के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम के विवादों के कारण भी चर्चा में है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती...