

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी उनके मोबाइल पर उनकी मां का फोन आ गया।
नीतीश ने तुरंत फोन उठाया और अपनी मां से कहा कि वह पांच मिनट बाद कॉल करेंगे। इसके बाद उन्होंने पत्रकार से माफी मांगते हुए बातचीत जारी रखी। लेकिन, तब तक इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसपर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए।
राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया वीडियो
इस खास पल का वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो के साथ लिखा गया कि उम्र और पेशा चाहे कोई भी हो, परिवार हमेशा सबसे पहले आता है। फैंस ने भी नीतीश की सादगी और अपनी मां के प्रति सम्मान की जमकर तारीफ की।
Priorities, no matter your age or occupation 😂💗 pic.twitter.com/mBWkO6Sq8n
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) June 13, 2026
नीतीश रेड्डी को भारतीय टीम में मौका उनके शानदार आईपीएल 2026 प्रदर्शन के बाद मिला। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 13 पारियों में 302 रन बनाए और आठ विकेट भी हासिल किए। उनकी तेज बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया।
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में नीतीश ने गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिए। उनके शिकार बने अफगानिस्तान के खतरनाक बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी।
भारत ने सात विकेट से जीता मुकाबला
बारिश के कारण मैच को 25-25 ओवर का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। गुरबाज ने शानदार शतक लगाया, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का ज्यादा साथ नहीं मिला।
भारत की ओर से डेब्यू कर रहे गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में भारतीय टीम ने कप्तान शुभमन गिल की नाबाद 84 रन की शानदार पारी की बदौलत 22.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत ने यह मैच सात विकेट से जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। गिल को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
SL vs IND 2nd Test, Day 4: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका ने बनाई 16 रनों की मामूली बढ़त
26 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 26 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
टेस्ट क्रिकेट में Jasprit Bumrah की बादशाहत खत्म, स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज 

