Skip to main content

ताजा खबर

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पैट कमिंस और उनके बेटे का क्यूट मोमेंट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, आप भी देखें वीडियो

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पैट कमिंस और उनके बेटे का क्यूट मोमेंट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल आप भी देखें वीडियो

Pat Cummins (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया। इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल के बाद टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती है।

ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने इस टेस्ट सीरीज में सिर्फ गेंद से ही नहीं बल्कि बल्ले से भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। उनकी कप्तानी पूरी सीरीज में धमाकेदार रही। मैच खत्म होने के बाद जब पैट कमिंस प्रेस कॉन्फ्रेंस में थे तो उनके बेटे ऐल्बी कमिंस ने उन्हें बुलाया जिसका जवाब भी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बेहतरीन तरीके से दिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पैट कमिंस के बेटे ने कहा- ‘दादा’। इसपर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने जवाब दिया कि, ‘मैं यहां हूं।’

यह रही वीडियो:

इस टेस्ट सीरीज की बात की जाए तो पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया था। हालांकि इसके बाद मेजबान आस्ट्रेलिया ने काफी अच्छी वापसी की और दूसरे टेस्ट को अपने नाम किया। बारिश की वजह से तीसरा टेस्ट ड्रॉ में समाप्त हुआ। मेलबर्न में खेला गया बॉक्सिंग डे टेस्ट भी ऑस्ट्रेलिया ने जीता।

सिडनी में खेले गए पांचवे और अंतिम टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 181 रन पर ढेर हो गई। इंडिया दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 157 पर ऑलआउट हो गई। 162 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

जसप्रीत बुमराह ने प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड अपने नाम किया जबकि पांचवे और अंतिम टेस्ट में स्कॉट बोलैंड ने प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड जीता। यह टेस्ट सीरीज पैट कमिंस एंड कंपनी को काफी लंबे समय तक याद रहेगी।

আরো ताजा खबर

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: Wet Outfield and Showers Threaten Play at Wellington (image via getty) बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को हराने के बाद,...

‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

Former SRH Batter Tirumalasetti Suman Links CSK–SRH Trade to Pat Cummins Uncertain Availability in IPL 2027 (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स...