
Priya Mishra (Pic Source-X)
इस समय महिला प्रीमियर लीग 2025 का बेहतरीन मैच गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। प्रिया मिश्रा की शानदार गेंदबाजी के आगे यूपी वारियर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी।
यूपी वारियर्स ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम की सलामी बल्लेबाज वृंदा दिनेश और किरण नवगिरे बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहीं और क्रमश: 6 और 15 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गईं। वहीं विकेटकीपर -बल्लेबाज उमा छेत्री 24 रन बनाकर आउट हो गई।
टीम की ओर से कप्तान दीप्ति शर्मा ने एक छोर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 6 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। ग्रेस हैरिस चार रन ही बना पाई, जबकि श्वेता शेरावत ने 16 रन का योगदान दिया। अलाना किंग ने बल्लेबाजी में अपना दम दिखाया और 14 गेंद पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 19* रन बनाए। साइमा ठाकोर ने 15* रन की पारी खेली।
गुजरात जायंट्स की ओर से युवा स्पिनर प्रिया मिश्रा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट झटके। मिश्रा के अलावा कप्तान एश्ले गार्डनर ने दो विकेट झटके, जबकि Deandra Dottin ने भी दो विकेट हासिल किए।
गुजरात जायंट्स को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 144 रनों की जरूरत
गुजरात टीम को अगर यह मैच जीतना है, तो उन्हें 20 ओवर में 144 रन बनाने होंगे। गुजरात के बल्लेबाजों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। अब यूपी टीम के खिलाफ भी उन्हें ऐसा ही प्रदर्शन करना होगा।
यूपी वारियर्स की बात की जाए तो टीम के पास काफी अच्छे गेंदबाज हैं और वह गुजरात जायंट्स के ऊपर दबाव जरुर डालना चाहेंगे। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इस मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है?
न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स
ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन
SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

