Skip to main content

ताजा खबर

प्रसिद्ध अभिनेता महेश बाबू को उनके 49वें जन्मदिन पर डेविड वार्नर ने खास तरीके से किया Wish

प्रसिद्ध अभिनेता महेश बाबू को उनके 49वें जन्मदिन पर डेविड वार्नर ने खास तरीके से किया Wish

David Warner Instagram Story

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने भारत के प्रसिद्ध अभिनेता महेश बाबू को उनके 49वें जन्मदिन पर अपने स्टाइल से ढेर सारी शुभकामनाएं दी। डेविड वार्नर ने महेश बाबू की जिम की तस्वीर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर साझा किया।

बता दें, डेविड वार्नर इंडियन प्रीमियर लीग में 2014 से 2021 तक सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भाग ले चुके हैं। उनका साउथ इंडिया के लोगों के साथ खास कनेक्शन है। महेश बाबू की बात की जाए तो उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काफी अच्छा अभिनय किया है और उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।

डेविड वार्नर ने महेश बाबू की तस्वीर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट की स्टोरी पर साझा किया और लिखा कि, ‘हैप्पी बर्थडे लीजेंड महेश बाबू।’

यह रही डेविड वार्नर की इंस्टाग्राम स्टोरी

डेविड वार्नर की बात की जाए तो उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। डेविड वार्नर का प्रदर्शन हमेशा ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में अपने दम पर जीत दिलाई है।

भले ही अब डेविड वार्नर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए देखा नहीं जाएगा लेकिन उन्हें फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भाग लेते हुए देखा जा सकता है। तमाम फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में भी डेविड वार्नर भाग लें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दुनिया के सामने रखें। इस समय डेविड वार्नर ग्लोबल टी20 कनाडा टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। इस साल उन्हें और भी कई फ्रेंचाइजी लीग टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

महेश बाबू ने कई अवार्ड भी जीते हैं जिसमें फिल्मफेयर तेलुगू अवार्ड और IIFA उत्सवम अवार्ड भी शामिल है। महेश बाबू की अंतिम फिल्म का नाम ‘Guntur Kaaram’ था। यही नहीं महेश बाबू का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम G. Mahesh Babu Entertainment है।

আরো ताजा खबर

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...