Skip to main content

ताजा खबर

प्रतीका रावल की धुआंधार पारी की वजह से टीम इंडिया ने पहले वनडे में आयरलैंड को दी मात

प्रतीका रावल की धुआंधार पारी की वजह से टीम इंडिया ने पहले वनडे में आयरलैंड को दी मात

Pratika Rawal (Pic Source-X)

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की। पहले वनडे मैच में भारतीय महिला टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। आयरलैंड की गेंदबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही।

बता दें कि, पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान गेबी लुईस ने 15 चौकों की मदद से 92* रनों की बहुमूल्य पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान आयरिश कप्तान ने टीम इंडिया की किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

गेबी लुईस के अलावा लेह पॉल ने 7 चौकों की मदद से 59 रन बनाए। आर्लेने कैली ने 28 रन का योगदान दिया जबकि कोल्टर रिली ने 15 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से प्रिया मिश्रा ने 56 रन देकर दो विकेट झटके।

प्रतीका रावल ने खेली मैच विनिंग पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफी अच्छी हुई। मेजबान की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 41 रन की आक्रामक पारी खेली। कप्तान स्मृति मंधाना के अलावा प्रतीका रावल ने 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 89 रन का योगदान दिया। रावल के अलावा Tejal Hasabnis ने 53* रन बनाए।

हरलीन देओल ने 20 रन बनाए। आयरलैंड की ओर से Aimee Maguire ने आठ ओवर में 57 रन देकर 3 विकेट झटके। हालांकि युवा खिलाड़ी अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच 12 जनवरी को इसी वेन्यू पर खेला जाएगा। आयरलैंड को अगर इस सीरीज में बने रहना है तो उन्हें दूसरे वनडे को जीतना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

टीम इंडिया को मिलेगा नया स्पिन-बॉलिंग कोच, साईराज बहुतुले के टीम से जुड़ने की उम्मीद

Sairaj Bahutule Expected to Join Team India as Spin Bowling Coach (image via X) भारतीय क्रिकेट के लिए एक अहम घटनाक्रम में, पूर्व लेग-स्पिनर साईराज बहुतुले के टीम इंडिया के...

IPL 2026 प्लेऑफ सिनैरियो: LSG से हार के बाद टॉप-2 की दौड़ से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बाहर?

IPL 2026: RCB’s playoffs scenario (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने आईपीएल 2026 अभियान में एक करारा झटका लगा, जब 7 मई को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश...

सूर्यकुमार यादव की T20I कप्तानी से होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की तैयारी में BCCI

BCCI set to appoint Shreyas Iyer as India’s T20I captain replacing Suryakumar Yadav (image via X) खबरों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को...

IPL 2026, Match 52: RR बनाम GT मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, RR vs GT: match preview (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मैच में, राजस्थान रॉयल्स 9 मई 2026 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में...