
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि, रणजी ट्रॉफी 2024-25 के मौजूदा दौर में भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों का फ्लॉप शो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के होने के बावजूद जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई के बैटिंग ऑर्डर के कोलैप्स को लेकर बात की।
ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) 2024-25 में भारत को 3-1 से हराया, जिसमें मेहमान टीम विशेष रूप से बल्लेबाजी विभाग में संघर्ष कर रही थी। रणजी ट्रॉफी के मौजूदा दौर में भाग लेने वाले अधिकांश भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों खासकर बल्लेबाजों का प्रदर्शन पहले दो दिनों में अच्छा नहीं रहा।
रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के प्लेयर्स के प्रदर्शन को लेकर Aakash Chopra ने दिया बड़ा बयान
इस मैच को लेकर आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”मैच मेरे घर के बहुत करीब हो रहा था। आप सोच रहे होंगे मैं किस बारे बात कर रहा हूं? भाई, मुंबई और जम्मू-कश्मीर के मैच की बात कर रहा हूं। रिकॉर्डिंग के समय मुंबई टीम संघर्ष कर रही थी। टीम में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी हैं। यह पावरहाउस है।
जम्मू-कश्मीर ने एक पारी में नहीं बल्कि दोनों पारियों में हिलाकर रख दिया। रणजी ट्रॉफी खेलने तो कई प्लेयर गए थे, सिर्फ मुंबई की बात नहीं है। शुभमन गिल, ऋषभ पंत और रजत पाटीदार भी गए थे। लंबी फेहरिस्त थी, जो खेला, वो आउट हुआ। कमाल ही हो गया है। रणजी ट्रॉफी में रन नहीं बन रहे। यह कोई नई कहानी बन चुकी है।”
कमेंटेटर ने आगे कहा, ”रणजी ट्रॉफी खेलने क्यों जाना होता है? यह दिलचस्प है। सच बात यह है कि आप यहां कुछ भी करते हो, रन बनाते हो, नहीं बनाते हो, इससे आपके करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। आपकी टेस्ट फॉर्म पर फर्क नहीं पड़ने वाला। सेकेंड पार्ट ज्यादा अहम है। आपकी टेस्ट फॉर्म का इससे कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि भारत को अगला टेस्ट पांच महीने बाद खेलना है। अगर अभी 100 बनाओ तो भी तब तक फॉर्म चली जाएगी। हालांकि, रन बनाने होते हैं, विकेट चटकाने होते हैं। रविंद्र जडेजा ने तो कमाल कर दिया है। उन्होंने रन भी बनाए और विकेट भी लिए पर बाकी प्लेयर्स ने प्रदर्शन नहीं किया।”
T20 World Cup 2026: जानें अभी भी कैसे सेमीफाइनल में जगह बना सकती है भारतीय टीम?
23 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘अच्छी टीमें अभिषेक शर्मा की पोल खोल सकती हैं’ मोहम्मद आमिर ने की भारतीय ओपनर पर तीखी टिप्पणी
SM Trends: 23 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

