
Kursad Dalyan (Source X)
शनिवार 3 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स अकादमी वासिल लेव्स्की में ईसीएस बुल्गारिया टी10 (ECS Bulgaria T20) का मैच वीटीयू-एमयू प्लेवेन (VTU-MU Pleven) और अफ्योनकाराहिसर एसएचएस (Afyonkarahisar SHS) के बीच खेला गया। इस मैच में कुर्साद डलयान (Kursad Dalyan) ने एक ऐसा कैच पकड़ा, जिससे उनके टीम के साथी खिलाड़ी और दर्शक हैरान रह गए।
सिर्फ यहीं नहीं, कुर्साद डलयान का यह रिएक्शन न सिर्फ कैच लेने में कामयाब रहा बल्कि उनके एथलेटिकिज्म ने अफ्योनकाराहिसर एसएचएस (Afyonkarahisar SHS) को निर्णायक जीत दिलाई। दरअसल, अफ्योनकाराहिसर एसएचएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 10 ओवरों में 104/5 का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया।
वीटीयू-एमयू प्लेवेन (VTU-MU Pleven) ने जवाब में शुरुआत से लेकर अंत तक संघर्ष किया और 40/8 तक सीमित रहे, इसका पूरा क्रेडिट कुर्साद डलयान (Kursad Dalyan) के असाधारण फील्डिंग को जाता है।
कुर्साद डलयान (Kursad Dalyan) का कैच वीडियो इंटरनेट पर लगा रहा आग
Ever seen anything like this?😱
Kurshad Dalyani, you beauty!#EuropeanCricket #EuropeanCricketSeries #StrongerTogether pic.twitter.com/x0reWpnOb4
— European Cricket (@EuropeanCricket) August 4, 2024
यह उल्लेखनीय कैच वीटीयू-एमयू प्लेवेन की पारी के चौथे ओवर में हुआ। 1 रन पर बल्लेबाजी कर रहे अनंधू कृष्णा ने शकील फारुकी की गेंद को ऑन-साइड की ओर ड्राइव करने का प्रयास किया, लेकिन वह शॉट को ढंग से टाइम नहीं कर पाए या यूं कहें कि गलत शॉट लगाया। बॉल हवे में उड़ी और ऐसा लग रहा था कि गेंद मिड-ऑन पर फील्डर से दूर गिरेगी।
इसपर Kursad Dalyan ने अपने दिमाग का इस्तेमाल किया और शानदार फुटवर्क के इस्तेमाल से सभी को चौंका दिया। Kursad Dalyan ने हवे में नीचे आ रही गेंद को जमीन पर गिरने से पहले ही अपना पैर लगाया। गेंद उसके जूते से टकराई और हवा में उछल गई। इसके बाद डलयान ने आसानी से कैच लपका। यह देखते ही वहां मौजूद सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए।
यह कैच 3.3 ओवर पर हुआ था जब वीटीयू-एमयू प्लेवेन 4 विकेट पर 14 रन की स्थिति पर आ गई थी। इस कैच ने टीम के पतन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अफ्योनकारहिसार एसएचएस की जीत बल्ले और गेंद दोनों से मजबूत प्रदर्शन के कारण हुई। डलयान का असाधारण कैच ECS Bulgaria T20 टूर्नामेंट में एक यादगार पल के रूप में याद किया जाएगा।
यहाँ देखे:- TNPL 2024 Final: फाइनल में Dindigul Dragons ने Lyca Kovai Kings को 6 विकेट से हराया
2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स
Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

