Skip to main content

ताजा खबर

पैट कमिंस ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, WTC इतिहास में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बनें

पैट कमिंस ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, WTC इतिहास में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बनें

Pat Cummins (Photo Source: Getty Images)

IND vs AUS Pat Cummins world record: पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को हराकर 10 साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती। इस सीरीज में पैट कमिंस ने बतौर तेज गेंदबाज अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम का अच्छे से नेतृत्व किया।

इसी के साथ ही कमिंस सीरीज में बुमराह के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। कमिंस ने इस सीरीज में 25 विकेट लिए हैं। वहीं, पैट कमिंस ने सिडनी टेस्ट में 3 विकेट लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

पैट कमिंस ने लिए 200 विकेट 

पैट कमिंस ने भारत की दूसरी पारी में ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को आउट कर WTC इतिहास में अपने 200 विकेट पूरे किए। वह WTC के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

कमिंस ने 47वें टेस्ट मैच की 88 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही, नाथन लियोन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और अगले महीने श्रीलंका दौरे पर 200 विकेट के आंकड़े तक पहुंच सकते हैं।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

पैट कमिंस – 200 विकेट
नाथन लियोन – 196 विकेट
रविचंद्रन अश्विन – 195 विकेट
मिचेल स्टार्क – 165 विकेट

ऑस्ट्रेलिया ने WTC FINAL के लिए कर लिया है क्वालीफाई 

ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ ही भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का आखिरी मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। यह मैच जून में ओवल में खेला जाएगा।

पैट कमिंस की कप्तानी एकदम शानदार 

कमिंस अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक रहे हैं, जहाँ उन्होंने पहले ही दो ICC ट्रॉफी जीती हैं और अपना दूसरा लगातार WTC खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। कमिंस ने अब तक 33 मैचों में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया है और 20 मुकाकले जीते हैं, जिसमें उन्होंने सात हारे हैं और छह ड्रॉ किए हैं, जिससे उनका जीत का रिकॉर्ड 74.07% है।

पैट कमिंस का एक खिलाड़ी के रूप में भी इस प्रारूप में शानदार रिकॉर्ड है, उन्होंने 67 मैचों में 22.43 की औसत से 294 विकेट लिए हैं। उन्होंने रेड-बॉल क्रिकेट में 13 बार पांच विकेट और दो बार दस विकेट लिए हैं और टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए आठवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...