Skip to main content

ताजा खबर

पैट कमिंस एंड कंपनी टीम इंडिया के साथ Mind Games खेल रही है: BGT के शुरू होने से पहले बासित अली ने दिया बड़ा बयान

पैट कमिंस एंड कंपनी टीम इंडिया के साथ Mind Games खेल रही है BGT के शुरू होने से पहले बासित अली ने दिया बड़ा बयान

Pat Cummins Basit Ali (Photo Source: Twitter)

नवंबर महीने से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। हालांकि इस टेस्ट सीरीज की शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि ऋषभ पंत उनके लिए ‘Danger Man’ साबित हो सकते है।

जहां एक तरफ पैट कमिंस ने भारत के रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को अपने विकल्प से हटा दिया है वहीं पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासित अली इस इसको लेकर अपना पक्ष रखा है। बता दें कि जसप्रीत बुमराह को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना जाता है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने हमेशा ही काफी अच्छी गेंदबाजी की है। इस समय भी जसप्रीत बुमराह जबरदस्त फॉर्म में है।

यही नहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। ऋषभ पंत की बात की जाए तो उनको भी हमेशा ही आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए देखा गया है और कई लोगों ने उनकी बल्लेबाजी की जमकर प्रशंसा की है।

बासित अली ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘ऑस्ट्रेलिया Mind Games खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा और विराट कोहली से काफी डरी हुई होगी। ऋषभ पंत ने भी हाल में रन बनाए हैं। वो ऋषभ पंत को टारगेट करने की कोशिश कर रहे होंगे और यही उनकी मानसिकता है। वो सोच कुछ और रहे हैं और करना कुछ और चाह रहे हैं।’

मैं चाहता हूं कि रविचंद्रन अश्विन जवाब दे: बासित अली

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लियोन ने यह बयान दिया था कि ऑस्ट्रेलिया भारत को 5-0 से मात देगा। बासित अली ने इसके बाद कहा था कि रविचंद्रन अश्विन को नाथन लियोन के इस बयान का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

बासित अली ने पिछले हफ्ते कहा था कि, ‘मैं नाथन लियोन के बेकार के बयान का जवाब एक ही तरीके से देना चाहूंगा कि पिछली दो सीरीज में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है और ऐसे बयान क्रिकेटर्स को शोभा नहीं देते हैं। रिकी पोंटिंग या पूर्व खिलाड़ी ऐसे बयान दे सकते हैं। मैं अश्विन से अपील करूंगा कि वो इसका जवाब दें और कहीं की टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से मात देगा।’

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...