Skip to main content

ताजा खबर

पेरिस ओलंपिक 2024: राहुल द्रविड़ ने भारतीय हॉकी टीम के लिए लिखा 3 शब्दों का स्पेशल मैसेज

पेरिस ओलंपिक 2024: राहुल द्रविड़ ने भारतीय हॉकी टीम के लिए लिखा 3 शब्दों का स्पेशल मैसेज

Rahul Dravid (Source X)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी उठाने और भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अपना कोचिंग कार्यकाल खत्म होने के ठीक एक महीने बाद टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच और क्रिकेटर राहुल द्रविड़ मौजूदा 2024 ओलंपिक में भारतीय दल का समर्थन करने के लिए पेरिस पहुंचे हुए हैं।

द्रविड़ को स्टेड यवेस-डु-मनोइर स्टेडियम में देखा गया जब भारतीय हॉकी टीम टूर्नामेंट के अपने दूसरे ग्रुप चरण मैच में अर्जेंटीना का सामना कर रही थी। द्रविड़ को स्टैंड में टीम इंडिया के लिए चीयर करते हुए देखा गया जब कप्तान हरमनप्रीत सिंह (Team India Hockey Captain) द्वारा बराबरी का गोल किया और भारत ने एक अंक हासिल कर लिया।

मैच शुरू होने से पहले राहुल द्रविड़ ने हॉकी टीम के लिए लिखे ये 3 शब्द 

स्टेडियम में प्रवेश करने से पहले द्रविड़ ने भारतीय हॉकी टीम के लिए तीन शब्दों का एक विशेष संदेश छोड़ा था, जिसने देश भर में भारतीय खेल प्रशंसकों का दिल जीत लिया। स्टेडियम के बाहर संदेशों की एक दीवार थी जहां सब अपनी-अपनी टीम के लिए कुछ लिख रहे थे। इस बीच भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ ने हॉकी इंडिया टीम के लिए मैसेज में ‘चक दे ​​इंडिया’ लिखा।

जो लोग नहीं जानते, उनके लिए यह बता दें कि हॉकी पर आधारित साल 2007 में रिलीज हुई शाहरुख खान अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म का टाइटल ‘चक दे ​​इंडिया’ था और इस टाइटल पर गाना भी बना है जो पूरे हिट है।

यहां देखें पोस्ट

भारतीय हॉकी टीम की बात करें अर्जेन्टीना के साथ उनका यह मैच 1-1 से ड्रा रहा। वहीं, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड पर 3-2 की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत  की थी। भारत 1 और 2 अगस्त को बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा और उससे पहले मंगलवार (30 जुलाई) को आयरलैंड से आमना-सामना करेगा।

भारतीय पुरुष टीम टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के साथ 41 साल के सूखे को खत्म करने के बाद हॉकी में लगातार पदक जीतने की कोशिश कर रही है। भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने और पदक की दौड़ में बने रहने के लिए ग्रुप में शीर्ष चार में रहना होगा।

আরো ताजा खबर

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...

IPL 2026: ‘मुझे संजू नंबर 3 पर खेलते दिख रहे हैं’ – भारत के पूर्व कोच ने CSK का बैटिंग ऑर्डर चुना

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन और बैटिंग ऑर्डर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व बल्लेबाजी...