Skip to main content

ताजा खबर

पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा को हराकर गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम की तारीफ में शोएब अख्तर ने पढ़े कसीदे! देखें वीडियो

पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा को हराकर गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम की तारीफ में शोएब अख्तर ने पढ़े कसीदे! देखें वीडियो

Shoaib akhtar (Image Credit- Twitter X)

पेरिस ओलंपिक (Paris Olympis 2024) में 8 अगस्त को भाला फेंक प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। बता दें कि फाइनल में पाकिस्तान के ट्रैक एंड फील्ड एथलीट अरशद नदीम (Arshad Nadeem) ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

बता दें कि फाइनल में नदीम ने रिकाॅर्ड 92.97 मीटर दूरी पर भाला फेंका, जो अब नया ओलंपिक रिकाॅर्ड भी है। तो वहीं यह पाकिस्तान का ओलंपिक में 1992 के बाद पहला मेडल है। इससे पहले हुई सभी भाला फेंक प्रतियोगिता में नदीम को भारत के नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, ओलंपिक में नदीम ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया, तो वहीं नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

दूसरी ओर, अरशद नदीम की पेरिस ओलंपिक में इस ऐतिहासिक जीत पर पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के उपनाम से मशहूर शोएब अख्तर (Shoaib akhtar) की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। एक वीडियो के माध्यम से अख्तर नदीम की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

शोएब अख्तर ने अरशद नदीम की जीत पर दी प्रतिक्रिया

बता दें कि पेरिस ओलंपिक में अरशद नदीम की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शोएब ने एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में अख्तर ने कहा- बहुत बड़ी खबर, अरशद नदीम गोल्ड मेडल। शेर के बच्चे ने पाकिस्तान को गोल्ड मेडल जिता दिया। क्या बात अरशद अपनी मेहनत, अपने बलबूते पर तुमने ये चीज हासिल की है। आपको बहुत-बहुत मुबारक हो, पाकिस्तान को बहुत-बहुत मुबारक हो।

पूरा माहौल चेंज हो गया, पाकिस्तान का एक गोल्ड मेडल से। वो एक ही बंदा जो पाकिस्तान के साथ, इस समय पूरी दुनिया में ट्रेंड कर रहा है और वो है अरशद नदीम। मेरा दिल आज बहुत खुश है और मुझे आप पर बहुत गर्व है अरशद।

देखें शोएब अख्तर की यह वीडियो

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...